script19 नवंबर 2018 यानि आज का राशिफल: सोमवार के दिन देवोत्थान एकादशी पर भूलकर भी न करें ये काम… | aaj ka rashifal ank jyotish numerology of 19th november 2018 in hindi | Patrika News

19 नवंबर 2018 यानि आज का राशिफल: सोमवार के दिन देवोत्थान एकादशी पर भूलकर भी न करें ये काम…

locationभोपालPublished: Nov 18, 2018 09:02:07 pm

नियम का पालन ना करने पर दुर्भाग्य…

monday rashifal-19Nov.2018

monday rashifal-19Nov.2018

भोपाल। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की देवोत्थान एकादशी सभी 24 एकादशी में सबसे शुभ और मंगलकारी मानी जाती है। इस बार यह एकादशी 19 नवंबर यानि सोमवार को है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु 4 महीनों से क्षीर सागर में सोने के बाद जागते हैं।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार शास्त्रों में देवउठनी एकादशी पर कुछ उपाय करने से जहां मोक्ष की प्राप्ति होती है तो वहीं बताए गए नियम का पालन ना करने पर दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है।


आज करें ये काम…
– इस दिन भगवान की विशेष कृपा पाने के लिए अपने घर पर दीप जरूर जलाएं।
– इस दिन तुलसी पूजा अवश्य करें।

ये काम ना करें…
– आज चावल खाने न खाएं साथ ही खान-पान और व्यवहार में संयम और सात्विकता का पालन करना चाहिए।
– आज संयम के साथ पति-पत्नी को ब्रह्राचार्य का पालन करें।
– आज किसी को कठोर शब्द नहीं कहें। न ही झूठ बोलें।
– आज सुबह जल्दी उठें और शाम के वक्त सोएं भी नहीं।

सोमवार का दिन होने से इस दिन भगवान विष्णु के साथ ही भगवान शिव का भी भक्तों को विशेष आशीर्वाद मिलेगा।


आज का राशिफल 19Nov.2018 aaj ka Rashifal

1. मेष राशि-

वित्तीय स्थिति में आज निश्चित तौर पर सुधार आएगा, लेकिन ख़र्चे भी बढ़ेंगे। अचानक अच्छी ख़बर मिलेगी। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों का खास ध्यान रखें है।

 

2. वृषभ राशि-

प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। मज़बूती और निडरता आपकी मानसिक क्षमताओं में इज़ाफ़ा करेगी। हालात को क़ाबू में रखने के लिए इस रफ़्तार को बरक़रार रखिए।आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है।

3. मिथुन राशि-

निवेश सोच समझकर ही करें। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। आज आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे।

 

4. कर्क राशि-

जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। किसी की दख़लअंदाज़ी के चलते आपके और आपके प्रिय के रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं।

 

आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। अपने विचार और ऊर्जा को सही कार्यों में लगाएं।

5. सिंह राशि-

आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। आज का दिन ख़र्चीला रह सकता है। यथार्थवादी योजनाओं को अमली जामा पहनाएं।

6. कन्या राशि-

आज का दिन अपना हुक़्म चलाने का या ऐसा काम करने का नहीं है, ऐसा करने से परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। खर्चे पर नियंत्रण रखें। आपकी कम्यूनिकेशन स्किल और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगी।

 

7. तुला राशि-

अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। निवेश के लिए दिन ठीक नहीं है। उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है।

8. वृश्चिक राशि-

बुरा दौर ज़्यादा सिखाता है। उदासी के भंवर में ख़ुद को खोकर वक़्त बर्बाद न करें। महिलाओं को सावधानी बरतने की जरूरत है। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। तनावों को रोके यानि बढ़ने न दें।

9. धनु राशि-

आज जहां तक हो सके तनाव को अपने से दूर रखें। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है। दफ़्तर के तनाव को घर में न लाएं।

10 मकर राशि-

आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फ़ायदा होगा। आपका ज़्यादातर समय दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। आपकी थकी और उदास ज़िन्दगी आपके जीवन-साथी को तनाव दे सकती है।

 

11. कुंभ राशि-

आज के दिन आप ख़ुशमिज़ाज रहेंगे। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। दोस्तों के साथ समय बिताकर आज के दिन आप बेहतरीन चीज़ में समय निवेश कर सकते हैं। ज़िद्दी बर्ताव न करें। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतें।

12. मीन राशि-

परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। घर की बजाय दोस्तों के साथ ज़्यादा समय बिता सकते हैं। अस्थिर स्वभाव के चलते मतभेद न होने दें।

अंकशास्त्र के अनुसार: आज ये कहता है आपका मूलांक- ank jyotish 19nov.2018…

अंक 1 : अटका धन मिलेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी में प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है।

अंक 2 : नौकरी में पद भार बढ़ सकता है। व्यक्तिगत संबंधों का लाभ मिलेगा। व्यावसायिक लाभ में वृद्धि संभव है।

अंक 3 : व्यावसायिक धन लाभ से संतुष्ट रहेंगे। कानूनी मामलों में परेशानी होगी।


अंक 4 : नौकरी में मन लगेगा। अटके कार्य बनेंगे। व्यावसायिक लाभ सामान्य रहेगा।

अंक 5 : रोजगार प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक धन लाभ से उत्साहित रहेंगे। वाहन सुख में वृद्धि संभव है।

अंक 6 : महत्वपूर्ण कार्य सफल होगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में धन लाभ होगा।

अंक 7 : मानसिक तनाव से बचें। कार्य क्षेत्र में आलोचना संभावित है। व्यवसाय में श्रमोपरांत सामान्य धन लाभ होगा।

अंक 8 : कार्यक्षेत्र में श्रम की अधिकता रहेगी। मन अशांत रहेगा। व्यावसायिक लाभ कम होगा।

अंक 9 : व्यावसायिक विस्तार व लाभ से उत्साह बढ़ेगा। बौद्धिक उलझनों में कमी आएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो