script18 नवंबर 2018 यानि आज का राशिफल: इन 6 राशि वालों को आज हर ओर मिलेगी जीत… | aaj ka rashifal ank jyotish numerology of 18th november 2018 in hindi | Patrika News

18 नवंबर 2018 यानि आज का राशिफल: इन 6 राशि वालों को आज हर ओर मिलेगी जीत…

locationभोपालPublished: Nov 17, 2018 09:02:39 pm

रोमांस से भरपूर रहेगा इन 4 राशि वालों का दिन…

18Nov.2018 ka rashifal

18 नवंबर 2018 यानि आज का राशिफल: इन 6 राशि वालों को आज हर ओर मिलेगी जीत…

भोपाल। आज सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश हो जाएगा। मंगल की राशि में सूर्य का प्रवेश होगा, जहां पहले से ही गुरु (अस्त की स्थिति में) व बुध भी विराजमान है। वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल है जो कि सूर्य के मित्र हैं।

वहीं इस राशि में बुध के मौजूद रहने से बुधादित्य योग का असर पड़ेगा। ऐसे में सूर्य काफी धनात्मक प्रभाव विभिन्न राशियों पर डालेंगे।

ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को ग्रहों के राजा व आत्मा के कारक ग्रह माने जाते हैं। वहीं शरीर में ये मस्तक के कारक ग्रह हैं। इनका रत्न माणिक्य हैं।
ये बुध के साथ बुधादित्य योग का निर्माण करते हैं, वहीं इनका मुख्य शत्रु ग्रह राहू है। ये मुख्य रूप से आपकी प्रसिद्धी आपके आगे बढ़ने की दिशा आपकी तरक्की आदि को प्रभावित करते हैं।
आज का राशिफल 18Nov.2018 aaj ka Rashifal

1. मेष राशि : कोई ऐसा इंसान जिसके मन में आपके लिए ग़लत भावना थी, आज मामला निबटाने और आपसे सुलह करने के लिए पहल करेगा। प्यार-मोहब्बत की नज़रिए से बेहतरीन दिन है।
प्यार का मज़ा चखते रहें। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है।


2. वृषभ राशि : आपको चिंतामुक्त होकर अपने क़रीबी दोस्तों और परिवार के बीच ख़ुशी के लम्हे तलाशने की ज़रूरत है। आप प्रेम की आग में धीरे-धीरे ही सही, लेकिन लगातार जलते रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।
3. मिथुन राशि : कई मज़बूत ताक़तें आपके ख़िलाफ़ काम कर रही हैं। आपको ऐसे क़दम उठाने से बचना चाहिए, जिसके चलते उनका और आपका आमना-सामना हो।

आपको आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, जिसके चलते आपको तनाव और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है।
4. कर्क राशि : अचानक मिली कोई अच्छी ख़बर आपका उत्साह बढ़ा देगी। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। माता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वादविवाद का सामना करना पड़ सकता है।
5. सिंह राशि : हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। निवेश सोच समझकर सलाह से करें। घर और काम पर दबाव आपको ग़ुस्सैल और बेचैन बना सकता है। छोटी छोटी बातों में नाराज या खुश हो जाएंगे।
6. कन्या राशि : नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। सकारात्मक रवैये के माध्यम से आप आसानी से बाधाओं को पार कर सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

परिश्रम की अधिकता रहेगी। मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते वक़्त आपको हिम्मत और मज़बूती दिखाने की ज़रूरत है।
7. तुला राशि : मानसिक शान्ति रहेगी। धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे।

कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है।
8. वृश्चिक राशि : धैर्यशीलता में कमी आयेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। अगर आप ख़रीदारी पर जाएं तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें। प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क होगा।

9. धनु राशि : आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। आज न सिर्फ़ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की ज़रूरत भी है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार प्राप्त हो सकते हैं।
10. मकर राशि : अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएं। अगर आपके मन में तनाव है तो किसी नज़दीकी रिश्तेदार या दोस्त से बात करें, इससे आपके दिल का बोझ हल्का हो जाएगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे।
11. कुंभ राशि : अपने जीवन-साथी की उपलब्धियों की सराहना करें और उसकी सफलता और ख़ुशक़िस्मती का जश्न मनाएं। उदार बनें और ईमानदारी से तारीफ़ करें। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
12. मीन राशि : आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वादविवाद का सामना करना पड़ सकता है। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है।
संचित धन में कमी आएगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। आपके आस-पास के लोग मतभेद पैदा करने का प्रयास कर सकते हैं।

अंकशास्त्र के अनुसार: ये कहता है आज आपका मूलांक – ank jyotish/Shastra 18nov.2018…
अंक 01 : अटके धन की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा। उच्चस्तरीय संबंध अनुकूल रहेंगे।

अंक 02 : आज हर काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में विस्तार होगा और धन लाभ होगा।
अंक 03 : विकास कार्यों में गति आएगी। साक्षात्कार में चयन संभव है। व्यवसाय में लाभ होगा।

अंक 04 : कार्यक्षेत्र में मतभेदों से बचें। मानसिक तनाव बना रहेगा। व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा।
अंक 05 : व्यवसाय में लाभ सामान्य रहेगा।वाद-विवाद संभव है। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी।

अंक 06 : व्यवसाय में आशातीत धन लाभ होगा। उद्देश्य में सफलता मिलेगी। स्वजनों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा।
अंक 07 : नौकरी में सम्मान बढ़ेगा। लेकिन सब कुछ सामान्य रहने पर भी मन अशांत रहेगा। व्यवसाय में विस्तार संभव है।

अंक 08 : इच्छापूर्ति का हर्ष होगा। करियर में उन्नति संभव है। व्यावसायिक प्रगति से उत्साह बढ़ेगा।
अंक 09 : व्यय की अधिकता बनी रहेगी। व्यवसाय में मंदी रहेगी। प्रयासों में अड़चन आएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो