script

17 नवंबर 2018 यानि आज का राशिफल: इन 5 राशि वालों को आज होगा बड़ा धन लाभ…

locationभोपालPublished: Nov 17, 2018 02:51:01 am

शनिदेव और रामभक्त हनुमान जी…

shanidev

17 नवंबर 2018 यानि आज का राशिफल: इन 5 राशि वालों को आज होगा बड़ा धन लाभ…

भोपाल। आज 17 नवंबर 2018 यानि शनिवार का दिन है, आज सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। जिसके चलते यहां बैठे बुध से शुभ योग का निर्माण करेंगे। वहीं इसी घर में विराजमान गुरु अस्त हो चुके हैं। जिसके चलते शुभ फल में आ रही कमी को ये योग काफी हद तक ठीक करेगा।
शनिवार यानि शनिदेव का दिन, जिसके कारक देव शनिदेव और रामभक्त हनुमान जी है। ज्योतिष में शनि दुख का कारक माना जाता है, ये मुख्य रूप से शुक्र के साथ ही योग कर खास शुभता देता है। वहीं चंद के साथ ये विष उत्पन्न कर विष योग का भी निर्माण करता है। इसकी राशियां मकर व कुंभ हैं।
आज का राशिफल 17Nov.2018 aaj ka Rashifal
1. मेष राशि –
जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, दस्तावेज़ अपने वरिष्ठ को न दें। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। आज केवल अपने काम-से-काम रखना बेहतर रहेगा। कम-से-कम दख़ल दें। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें।
2. वृषभ राशि –
साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। इससे सभी को मुनाफ़ा होगा। लेकिन साझीदार से हाथ मिलाने से पहले भली-भांति विचार कर लें। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें।
आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है, जो काफ़ी दौड़-भाग भरा होगा लेकिन फ़ायदेमंद भी रहेगा। आज आप अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। सेहत को लेकर सावधानी जरूरी है।
3. मिथुन राशि –
आज काम तनावभरा और थकाऊ होगा,दिन भर आप थोड़े सुस्त और अनमने रह सकते हैं, जिससे आपके काम की गुणवत्ता पर भी असर पड़ेगा। लेकिन दोस्तों का साथ आपको ख़ुशमिज़ाज और ज़िंदादिल बनाए रखेगा।
जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े।आपकी रचनात्मक प्रतिभा के चलते आज का दिन काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी। आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा।

4. कर्क राशि –
हालांकि कई चीज़ें आपके धैर्य की परीक्षा लेंगी। आपकी यह कोशिश कारगर साबित होगी। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े।आज अपने प्रिय को माफ़ करना न भूलें। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। मां का ध्यान बीमारी से हटाकर किसी और चीज़ पर लगाने की कोशिश करें। कामकाज को लेकर दुःखी बैठने के लिए यह जीवन बहुत क़ीमती है।
5. सिंह राशि –
आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले। किसी से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। इससे पहले कि वरिष्ठ को पता लगे, लंबित काम जल्दी ही निबटा लें। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा।अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है।
6. कन्या राशि –
आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा।अगर आप अपने दिमाग़ के दरवाज़े खुले रखें, तो कई उम्दा मौक़े आपको मिल सकते हैं। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है जहां दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। आज आपको भूमि, रियल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है।
7. तुला राशि-
आपकी स्वच्छन्द जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं और आपकी क्षमताओं को ख़त्म करते हैं। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा।
बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है।

8. वृश्चिक राशि-
आपकी कड़ी मेहनत और निष्ठा ख़ुद आपके लिए बोलेगी व दूसरों का विश्वास और सहयोग आपको हासिल होगा। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले।
आज आपका साथी आपसे आज कुछ ज़्यादा ही अपेक्षा करेगा। हंसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का बना देगा।

9. धनु राशि –
कामकाज के मोर्च पर चीज़ें काफ़ी कठिन नज़र आ रही हैं। दुश्मन षड्यंत्र करके आपको हानि पहुंचा सकते हैं। गाड़ी सवधानी से चलाएं। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा।
10. मकर राशि –
कार्यक्षेत्र में आपको हर कोई गंभीरता से सुनेगा। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। आज का दिन मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का है। आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। पुरखों की जायदाद मिल सकती है।
11. कुंभ राशि –
दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी।वहीं खर्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। प्रेम आपको सच्चे अर्थों में धर्म व आध्यात्मिकता की ओर भी ले जा सकता है।
12. मीन राशि –
ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृति के हैं। निवेश सोच समझ कर करें। शाम का ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ गुज़रेगा। आप अपने प्रिय की बांहों में आराम महसूस करेंगे। सेमिनार और प्रदर्शनी आपको नई जानकारियां और तथ्य मुहैया कराएंगे।
अंकशास्त्र के अनुसार: ये कहता है आज आपका मूलांक – ank jyotish/Shastra 17nov.2018…

अंक 01:  व्यवसाय में लाभ होगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। कानूनी मामले में राहत मिलेगी।

अंक 02:  अकारण वाद विवाद से बचें। वाहन संभल पर चलाएं। व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा।
अंक 03:  किसी कामना पूर्ति का हर्ष होगा। व्यावसायिक स्थिति में सुधार आएगा। रोजगार के मौके मिलेंगे।

अंक 04:  चली आ रही समस्या से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।
अंक 05:  व्यवसाय में लाभ होगा। तनाव से बचें। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा।

अंक 06:  व्यवसाय में लाभ होगा। घर में शांति बनाए रखें। कार्यपूर्ति के लिए प्रयास के बीच मित्र सहयोग मिलेगा।
अंक 07:  अचानक अर्थ प्राप्ति संभव है। यात्रा संभव है। पूर्व नियोजित योजना सफल होगी।

अंक 08:  व्यवसाय में लाभ कम होगा। मानसिक तनाव बना रहेगा।

अंक 09:  किसी शुभकार्य में व्यय होगा। सरकारी क्षेत्र में बनता कार्य अटक सकता है। व्यावसायिक लाभ उत्तम रहेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो