script

16 नवंबर 2018 यानि आज का राशिफल: ये 6 राशि वाले​ आज सोच समझकर करें खर्च…

locationभोपालPublished: Nov 15, 2018 07:37:51 pm

मां लक्ष्मी हैं शुक्रवार की कारक देवी…

Maa Lakshmi ka din shukravar

16 नवंबर 2018 यानि आज का राशिफल: ये 6 राशि वाले​ आज सोच समझकर करें खर्च…

भोपाल। आज शुक्रवार यानि 16 नवंबर 2018 का दिन है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र राक्षसों के गुरु के नाम से जाने जाते हैं। कुछ ज्योतिष इन्हें अमर भी मानते हैं।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शुक्र की राशि क्रमश: वृषभ व तुला है। ये भाग्य के कारक माने जाते हैं। इनके गुरु भी भगवान शिव हैं। इनका रत्न हीरा है। ये शनि के साथ योग का निर्माण करते हैं, वहीं मंगल से इनकी मुख्य शत्रुता है। वहीं इस दिन की कारक देवी मां लक्ष्मी हैं।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार शुक्रवार की शुरुआत ध्रुव नाम के शुभ योग से होगी, जबकि शाम 6 बजे के बाद व्याघात नाम का अशुभ योग लगेगा।
वहीं दूसरी ओर ग्रहों की चाल के बीच सूर्य तुला यानि शुक्र की राशि से निकल कर मंगल की राशि वृश्चिक में जाने वाले हैं।

वहीं वृश्चिक राशि में बुध के पहले से होने के चलते सूर्य और बुध का एक ही राशि में होना, बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे। शुक्र अपनी ही राशि तुला में फिलहाल वक्री चल रहे हैं, जो आज से मार्गी हो जाएंगे।

आज का राशिफल 16Nov.2018 aaj ka Rashifal

1. मेष राशि:
आज के दिन योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफ़ा हो सकता है। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है। आज आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज अपने पैसे का खास ध्यान रखें।

2. वृषभ राशि :
आज कार्यक्षेत्र में हालात आपके पक्ष में रुख़ करते मालूम होंगे। वहीं निजी मामले नियंत्रण में रहेंगे। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले उसके बारे में गहराई से जान लें और जहां तक संभव हो विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर लें। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। घर में कुछ तनाव हो सकता है।
MUST READ : बचत योजना में पेनल्टी से बचने के लिए निवेशक करें ये उपाय…


3. मिथुन राशि :
आज अगर आप कामकाज के लिए ज़रूरत से ज़्यादा दबाव बनाएंगे तो लोग भड़क सकते हैं कोई भी फ़ैसला लेने से पहले दूसरों की ज़रूरतों को समझने की कोशिश करें। आप अपने पैसे का खास ध्यान रखें। परिवार के सदस्यों की सेहत की ओर भी नजर बनाएं रखें।
4. कर्क राशि :
कामकाज के मोर्चे पर चीज़ें काफ़ी कठिन नज़र आ रही हैं। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। दुश्मन षड्यंत्र करके आपको हानि पहुंचा सकते हैं। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। बहुत ख़ूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है।
5. सिंह राशि :
अचानक पैसा आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को संभाल लेगा। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। वहीं कुछ ऐसी घटनाएं आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना मुमकिन न हो। लेकिन आप ख़ुद को शांत बनाए रखें और हालात से निपटने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया न करें।
6. कन्या राशि :
आप ख़ुद को ऊर्जा से लबरेज़ पाएंगे। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। तनाव से बचने के लिए अपना क़ीमती वक़्त बच्चों के साथ गुज़ारें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है।
7. तुला राशि :
आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। वहीं आज आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। जो उधारी के लिए आपके पास आएं, उन्हें आज नज़रअंदाज करें। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ किसी अच्छी जगह खाने जाएं।
8. वृश्चिक राशि :
कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े।

नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुंचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। अपना मूड बदलने के लिए किसी सामाजिक आयोजन में शिरकत करें। ग़ैर-ज़रूरी चीज़ों पर रुपये ख़र्च न करें।
9. धनु राशि :
कामकाज के मोर्चे पर चीज़ें काफ़ी कठिन नज़र आ रही हैं। दुश्मन षड्यंत्र करके आपको हानि पहुंचा सकते हैं। आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुक़सान तक़रीबन पक्का है।
इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फंसा सकती है। आज के दिन रोमांस में बाधा आ सकती है, क्योंकि आपके प्रिय का मूड ज़्यादा अच्छा नहीं है।

10. मकर राशि :
लंबित परियोजनाएं पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। कुछ ख़रीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। विदेश में रह रहे किसी संबंधी से मिला उपहार आपको ख़ुशी दे सकता है।
11. कुंभ राशि :
आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। कहीं भी निवेश करने से पहले अच्छी तरह से सोच समझ लें। यदि आप मानते हैं कि वक़्त ही पैसा है, तो आपको अपनी क्षमताओं को शीर्ष पर पहुंचाने के लिए ज़रूरी क़दम उठाने होंगे।
परिवार के सदस्यों की मदद करने के लिए अपने खाली समय का सदुपयोग करें। आज आप महसूस करेंगे कि प्यार दुनिया में हर मर्ज़ की दवा है।


12. मीन राशि :
आज आपका प्यार न सिर्फ़ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊंचाइयों को भी छूएगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी। आज कामकाज के दौरान खास ध्यान रखने की जरूरत है।
निवेश की योजनाओं के बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- साथ ही विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें।

पारिवारिक मोर्चे पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अन्य पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से आप समस्या का समाधान करने में सफल रहेंगे।
अंकशास्त्र के अनुसार: आज ये कहता है आपका मूलांक – ank jyotish/Shastra 16nov.2018…


अंक 1 : सरकारी कार्य में लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में धन लाभ बढ़ेगा।
अंक 2 : बनते कार्य में रुकावट आएगी। व्यवसाय में लाभ होगा। किसी घटना से चिंतित रहेंगे।

अंक 3: व्यवसाय में जोखिम से बचें। मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक दबाब के बीच शत्रु से सचेत रहें।
अंक 4: रोजगार के अवसर मिलेंगे। सुख साधनों में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

अंक 5: व्यवसाय में आकस्मिक धन लाभ संभव है। वाद विवाद में विजय मिलेगी।

अंक 6: सहयोगियों से निराशा होगी। बनते कार्य में अवरोध आएंगे।व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा।
अंक 7: कोई भी कार्य सुचारु रूप से नहीं कर पाएंगे। मन अशांत रहने के साथ ही तनाव महसूस करेंगे। व्यवसाय में धन लाभ होगा।

अंक 8: अटका हुआ धन मिल सकता है। कार्य विशेष में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में विस्तार व उत्तम लाभ होगा।
अंक 9: शुभचिंतकों से निराशा के बीच आर्थिक चिंतन बना रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो