script13 नवंबर 2018 यानि आज का राशिफल: इन 4 राशि के जातकों को होगा गजब का लाभ! | aaj ka rashifal ank jyotish numerology of 13th november 2018 in hindi | Patrika News

13 नवंबर 2018 यानि आज का राशिफल: इन 4 राशि के जातकों को होगा गजब का लाभ!

locationभोपालPublished: Nov 12, 2018 07:39:59 pm

मंगल के कारक देवता राम भक्त श्रीहनुमान जी…

Tuesday is the day of ram bhakat hanuman ji

13 नवंबर 2018 यानि आज का राशिफल: इन 4 राशि के जातकों को होगा गजब का लाभ!

भोपाल। ज्योतिषशास्त्र में मंगल को देवताओं का सेनापति माना जाता है। जो मुख्यरूप से रक्त यानि आपके उत्साह का कारक ग्रह माना गया है। इसी कारण मंगल का भी कुंडली स्वरूप हमेशा देखने का विधान है। मंगल का सबसे अधिक विरोध शुक्र व राक्षस ग्रहों से देखने को मिलता है।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार मंगल के कारक देवता राम भक्त श्रीहनुमान जी हैं, वहीं इसकी राशि मेष व वृश्चिक है। जबकि इसका रत्न मूंगा है।
एक खास बात जो आज के दिन की सामने आ रही है उसके अनुसार 13 नवंबर 2018 यानि आज मंगलवार से देवताओं के गुरु बृहस्पति अस्त हो रहे हैं।
जो हर कुंडली में अपना खास असर दिखाएंगे। वहीं गुरु के अस्त होने से कई तरह की परेशानियां भी विभिन्न राशि के जातकों को हो सकती है अत: ऐसे में श्री हनुमान ही इन परेशानियों से मुक्ति दिलाएंगे।
आज का राशिफल 13nov.2018 aaj ka Rashifal
1. मेष राशि- आपको आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, जिसके चलते आपको तनाव और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। वे आर्थिक लाभ जो आज मिलने वाला था टल सकता है।
मानसिक शांति रहेगी। फिर भी बातचीत में संयत रहें। अगर बातचीत और चर्चा आपके मुताबिक़ न हो, तो आप नाराज़गी में कड़वी बातें कह सकते हैं जिन्हें लेकर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है इसलिए भली-भांति सोचकर ही बोलें।
2. वृषभ राशि- आज मानसिक शान्ति भंग न होने दें। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज़ जान पाएंगे। याद रखिए कि आंखें कभी झूठ नहीं बोलतीं।
3. मिथुन राशि- यात्रा आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। अन्य दिनों की अपेक्षा आज आपके सहकर्मी आपको अधिक समझने की कोशिश करेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
ज़रूरत से ज़्यादा जज़्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है ख़ास तौर पर तब जब आप अपने प्रिय को किसी और के साथ थोड़ा ज़्यादा दोस्ताना मिज़ाज का होते हुए देखेंगे।

4. कर्क यात्रा- आज नए विचारों और आइडिया को जांचने का बेहतरीन वक़्त है। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। दूसरों के मामलों में दख़ल देने से आज बचें।
धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्‍साह रहेगा। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्‍कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। संभव हैं कि आज आपके बॉस का मिज़ाज काफ़ी ख़राब हो, जिसके चलते आपको काम करने में काफ़ी तकलीफ़ हो सकती है।
5. सिंह राशि- मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्‍मविश्वास में कमी आने के साथ ही मन अशांत रहेगा। मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। काम के लिए समर्पित पेशेवर लोग रुपये-पैसे और करियर के मोर्चे पर फ़ायदे में रहेंगे। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें।
6. कन्या राशि- आज आपके पास अचानक पैसा अाएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को संभाल लेगा। आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको ग़लत साबित करने की पुरज़ोर कोशिश करेगा।

सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं।
7. तुला राशि- दिन चढ़ने पर किसी पुराने दोस्त से सुखद मुलाक़ात होगी। आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। आज आप हर तरफ़ प्यार-ही-प्यार फैलाएंगे। लोग आपको अपने बढ़िया काम के लिए कार्यक्षेत्र में पहचानेंगे। लेकिन ज़्यादा खुले दिल से पैसे ख़र्च करने पर आपको आर्थिक तौर पर बाद में समस्या का सामना कर सकते हैं।
8. वृश्चिक राशि- किसी के साथ ज़रूरत से जल्दी दोस्ती करने से बचें, क्योंकि इसके चलते आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍या परेशान कर सकती हैं।
दीर्घावधि निवेश से बचिए। खर्चों की अधिकता रहेगी। दफ़्तर में आपको पता लग सकता है कि जिसे आप अपना दुश्मन समझते थे, वह दरअसल आपका शुभचिंतक है।

9. धनु राशि- आपके मानवीय मूल्य और सकारात्मक रवैया करिअर के मोर्चे पर आपको सफलता दिलाएंगे। आंतरिक गुण जहां आपको संतोष देंगे, वहीं सकारात्मक सोच क़ामयाबी देगी। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतें। मानसिक चिंता बढ़ेंगी।
आत्‍मविश्वास में कमी रहेगी। अनियोजित खर्चों की अधिकता रहेगी। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। किसी पैतृक सम्‍पत्‍ति का लाभ हो सकता है। परिवार के सदस्यों के सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं।
10. मकर राशि- मन अशांत रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। आपका दिमाग़ काम-काज की उलझनों में फंसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। अगर आपने ज़्यादा खुले दिल से पैसे ख़र्च किए तो आप आर्थिक तौर पर बाद में समस्या का सामना कर सकते हैं।
11. कुंभ राशि- आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगें। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वन्द्वियों को अपने ग़लत कामों का फल मिलेगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें।
आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि होगी। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। आपका प्रिय आपसे वादे की मांग करेगा, लेकिन ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें।
12. मीन राशि- महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएं। मन अशांत रहेगा। परिवार की समस्‍या अभी परेशान कर सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के विस्‍तार के अवसर मिल सकते हैं। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। आपको ख़ुश रखने के लिए आपके बच्चे जो कुछ बन पड़ेगा, वह करेंगे।
आज का अंकज्योतिष/अंक शास्त्र: जानिये क्या कहता है आज आपका मूलांक ank shastra/numerology of 13nov.2018

अंक 1 : व्यावसायिक धन लाभ बढ़ेगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाद से मुक्ति मिलेगी।
अंक 2 : संपत्ति के कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। मानसिक तनाव से बचें।

अंक 3 : नौकरी में सम्मान बना रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। घरेलू समस्या में उलझे रहेंगे। अचानक व्यय संभव है।
अंक 4 : विकास के नए मार्ग मिलेंगे। व्यवसाय में विस्तार एवं लाभ होगा। व्यक्तिगत जान पहचान का लाभ मिलेगा।

अंक 5 : आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। व्यवसाय में लाभ होगा।विरोधी परास्त होंगे, लेकिन क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना भी जरूरी।
अंक 6 : शुभ सूचना मिलेगी। व्यवसाय में आकस्मिक लाभ होगा। किसी इच्छा की पूर्ति होगी।

अंक 7 : व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी में सम्मान बढ़ेगा। विरोधी से सचेत रहें। कार्य विशेष में सफलता मिलेगी।
अंक 8 : आकस्मिक धन लाभ संभव है। व्यावसायिक धन लाभ से संतुष्ट रहेंगे। नौकरी में श्रम की अधिकता रहेगी।

अंक 9 : भाग्य मददगार रहेगा। कार्य विशेष में सफलता मिलेगी। प्रभावी व्यक्ति का अपेक्षित सहयोग मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो