script

आज इन 4 राशि वालों की पूरी होगी मन की मुराद!

locationभोपालPublished: Jan 05, 2019 07:19:42 pm

सूर्यग्रहण की छाया में आया साल का पहला रविवार…

sunday horoscope

आज इन 4 राशि वालों की पूरी होगी मन की मुराद!

भोपाल। आज रविवार का दिन यानि 6 जनवरी 2019 है। यह वर्ष का पहला रविवार है। पंडित सुनील शर्मा के अनुसार सूर्यग्रहण की छाया में आया ये रविवार काफी मायनों में खास है। वहीं दिनभर व्याघात नाम का अशुभ योग बना रहेगा।
पंडित शर्मा के अनुसार ज्योतिष में सूर्य ग्रह का विशेष महत्व है। हिन्दूधर्म में सूर्य को आदि देवों में से एक माना जाता है, साथ ही कलयुग के ये एकमात्र दृश्य देव हैं। ये मनुष्य में आत्मा के कारक माने गए हैं।
मान्यता के अनुसार सूर्य महर्षि कश्यप के पुत्र हैं। माता का नाम अदिति होने के कारण सूर्य का एक नाम आदित्य भी है। ज्योतिष में सूर्य ग्रह को आत्मा का कारक कहा गया है। इसके चिकित्सीय और आध्यात्मिक लाभ को पाने के लिए लोग प्रातः उठकर सूर्य नमस्कार करते हैं। हिन्दू-पंचांग के अनुसार रविवार का दिन सूर्य ग्रह के लिए समर्पित है जो कि सप्ताह का एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य को तारों का जनक माना जाता है। पृथ्वी से सूर्य की दूरी क्रमशः बुध और शुक्र के बाद सबसे कम है। वैदिक ज्योतिष में यह एक महत्वपूर्ण और प्रमुख ग्रह है। जन्म कुंडली के अध्ययन में सूर्य की अहम भूमिका होती है।
हिन्दू-पौराणिक ग्रंथों में सूर्य को देवता माना गया है जिसके अनुसार, सूर्य समस्त जीव-जगत के आत्मा स्वरूप हैं। इसके द्वारा व्यक्ति को जीवन, ऊर्जा एवं बल की प्राप्ति होती है।

रंग: केसरिया । रत्नः माणिक्य।
कुंडली में मजबूत सूर्य:
ज्योतिष में सूर्य ग्रह अपनी मित्र राशियों में उच्च होता है ,जिसके प्रभाव से जातकों को अच्छे फल प्राप्त होते हैं। माना जाता हे कि मजबूत यानि बली सूर्य के कारण जातक के मन में सकारात्मक विचार पैदा होते हैं और जीवन के प्रति वह आशावादी होता है।
सूर्य के प्रभाव से व्यक्ति अपने जीवन में प्रगति करता है और समाज में उसका मान-सम्मान प्राप्त होता है। यह व्यक्ति के अंदर अच्छे गुणों को विकसित करता है।

प्रभाव: बली सूर्य जातक को लक्ष्य प्राप्ति, साहस, प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता, सम्मान, ऊर्जा, आत्म-विश्वास, आशा, ख़ुशी, आनंद, दयालु, शाही उपस्थिति, वफादारी, कुलीनता, सांसारिक मामलों में सफलता, सत्य, जीवन शक्ति आदि को प्रदान करता है।
पीड़ित सूर्य: यह जातक को अहंकारी, उदास, विश्वासहीन, ईर्ष्यालु, क्रोधी, महत्वाकांक्षी, आत्म केंद्रित, क्रोधी आदि बनाता है।


सूर्य का बीज मंत्र | Sun’s Beej Mantra
” ऊँ ह्रं ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम: “
सूर्य का वैदिक मंत्र | Sun’s Vedic Mantra
“ऊँ आसत्येनरजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतंच ।
हिरण्येन सविता रथेनादेवी यति भुवना विपश्यत ।।”

सूर्य के लिए गेहूं, तांबा, रुबी, लाल वस्त्र, लाल फूल, चन्दन की लकडी, केसर आदि दान किये जा सकते हैं।

आज का राशिफल: Rashifal of Sunday 6jan2019…
1. मेष राशि :
कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी।


2. वृषभ राशि :
मन में निराशा और असंतोष के भाव रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। घरेलू समस्‍या परेशान करेंगी। रहन-सहन कष्‍टमय रहेगा।
3. मिथुन राशि :
आय के साथ विकसित हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। संतान सुख में वृद्धि होगी।


4. कर्क राशि :
तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

5. सिंह राशि :
नौकरी में स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मानसिक शांति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी।


6. कन्या राशि :
अचानक आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता हे। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे।

7. तुला राशि :
मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।


8. वृश्चिक राशि :
परिश्रम की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। घर के बड़ों से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है।

9. धनु राशि :
मन अशांत रहने के चलते जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।


10. मकर राशि :
नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। किसी दूसरे स्‍थान पर भी जाना पड़ सकता है। मन में निराशा और असंतोष के भाव रहेंगे।

11. कुंभ राशि :
आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में अवसर मिल सकते हैं।

12. मीन राशि :
सामाजिक कार्यों में मान-सम्‍मान मिल सकता है। लेकिन संतान के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्यान रखना जरूरी है।

ट्रेंडिंग वीडियो