scriptआज इन 7 राशि वालों के लिए रहेगा शानदार, होगा कई जगहों से आर्थिक लाभ! 19jan.2019 | aaj ka rashifal 19jan 2019 todays rashifal horoscope with numerology | Patrika News

आज इन 7 राशि वालों के लिए रहेगा शानदार, होगा कई जगहों से आर्थिक लाभ! 19jan.2019

locationभोपालPublished: Jan 18, 2019 07:53:41 pm

शनि का गोचर एक राशि में…

19jan.2019 Aaj ka rashifal

आज इन 7 राशि वालों के लिए रहेगा शानदार, होगा कई जगहों से आर्थिक लाभ! 19jan.2019

भोपाल। आज 19 जनवरी 2019 यानि शनिवार का दिन है। इस दिन को शनिदेव का दिन माना गया है। वहीं शनिदेव के गुरु भगवान शिव माने गए हैं। जबकि इस दिन के कारक देव श्रीरामभक्त @ShriRamBhakt हनुमान जी हैं।

ज्योतिष @Jyotish में शनि दुख का नेतृत्व करता है, वहीं यह न्याय के देव भी कहलाते हैं। जिसके चलते इनकी दशा आते ही व्यक्ति में डर पैदा हो जाता है। इस ग्रह का सबसे खास योग शुक्र ग्रह से होता है। माना जाता है कि ये योग व्यक्ति को फर्श से अर्श तक ले जाता है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार कर्मदंड के आधार पर शनि @Saturn से निजाद पाने का कोई उपाय नहीं है, केवल इसका असर प्रायश्चित से कुछ हद तक कम किया जा सकता है। इसका कारण यह है कि ये आपके कर्मों का ही फल आपको प्रदान करता है।

दरअसल ज्योतिष के मुताबिक शनि ग्रह, कुंडली में भावों के आधार पर अलग—अलग तरह से प्रभाव डालता है।

वहीं इसके द्वारा दंड दिए जाने के चलते जहां लोग इससे डरते हैं वहीं ज्योतिष में भी शनि एक क्रूर ग्रह माना गया है, परंतु यदि शनि कुंडली में मजबूत होता है तो जातकों को इसके अच्छे भी परिणाम मिलते हैं जबकि कमज़ोर होने पर यह अशुभ फल देता है।


वैदिक ज्योतिष @VedicJyotish में शनि ग्रह का बड़ा महत्व है। हिन्दू-ज्योतिष में शनि ग्रह को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है।

जानिये शनि के राशियों पर प्रभाव…
यह मकर और कुंभ राशि का स्वामी होता है। तुला राशि शनि की उच्च राशि है जबकि मेष इसकी नीच राशि मानी जाती है। शनि का गोचर एक राशि में ढ़ाई वर्ष तक रहता है। ज्योतिषीय भाषा में इसे शनि ढैय्या कहते हैं। नौ ग्रहों में शनि की गति सबसे मंद है। शनि की दशा साढ़े सात वर्ष की होती है जिसे शनि की साढ़े साती कहा जाता है।
मजबूत शनि – ज्योतिष में शनि ग्रह मजबूत हो तो व्यक्ति को इसके सकारात्मक फल प्राप्त होते हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि तुला राशि में शनि उच्च का होता है। यहां शनि के उच्च होने से मतलब उसके बलवान होने से है।
इस दौरान यह जातकों को कर्मठ, कर्मशील और न्यायप्रिय बनाता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में सफलता प्रदान मिलती है। यह व्यक्ति को धैर्यवान बनाता है और जीवन में स्थिरता बनाए रखता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति की उम्र में वृद्धि होती है।
पीड़ित शनि – वहीं पीड़ित शनि व्यक्ति के जीवन में कई प्रकार की परेशानियों को पैदा करता है। यदि शनि मंगल ग्रह से पीड़ित हो तो यह जातकों के लिए दुर्घटना और कारावास जैसी परिस्थितियों का योग बनाता है।

इस दौरान जातकों को शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शनि के उपाय करना चाहिए। ताकि शनि के अशुभ प्रभावों में कमी आए।


रत्न – नीलम। : रंग – काला।

शनि का वैदिक मंत्र :
ॐ शं नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।
शं योरभि स्त्रवन्तु न:।।
शनि का तांत्रिक मंत्र :
ॐ शं शनैश्चराय नमः।।

शनि का बीज मंत्र :
ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

आज का @aajkaRashifal राशिफल.19january2019.. @todays Rashifal:-


1. मेष राशि :
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते है। मन अशान्त रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

2. वृषभ राशि :
मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। लेकिन कार्यक्षेत्र में व्यवधान आने से स्वभाव में चिड़ाचिड़ापन भी हो सकता हैं।

3. मिथुन राशि :
तनाव में कमी के बावजूद कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिकता शांति रहेगी।
4. कर्क राशि :
मन अशांत रहने के चलते स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

5. सिंह राशि :
खर्च बढ़ने के साथ ही रहन-सहन कष्टमय रहेगा। बातचीत में संयम रहें। जीवनसाथी का सहयोग के चलते मानसिक शांति बनी रहेगी।
6. कन्या राशि :
आय में वृद्धि होगा। धार्मिक संगीत के प्रति रूझान के बीच स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के स्वास्थ्य विकार हो सकते है।

7. तुला राशि :
किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के साधन विकसित हो सकते है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे।
8. वृश्चिक राशि :
संचित धन में वृद्धि के चलते पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र के सयोग से सम्पत्ति से धन लाभ हो सकता है।

9. धनु राशि :
भवन सुख में वृद्धि के साथ ही कार्यों के प्रति जोश और उत्साह रहेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
10. मकर राशि :
खर्चों की अधिकता के चलते रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिवार की समस्याएं मानसिक तनाव का कारण बन सकती हैं।

11. कुंभ राशि :
आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। छोटी छोटी बातों पर नाराजगी व खुशी की स्थिति बनी रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क हो सकते हैं।
12. मीन राशि :
नौकर में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

आज का अंकज्योतिष.19january2019.AajKa @Ankjyotish ..ये कहता है आपका आज का मूलांक @AnkShastra :-
अंक 1:
कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कुल मिलाकर आज आपका दिन संभावनाओं से भरा रहेगा।


अंक 2 :
पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। कुल मिलाकर आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा।

अंक 3 :
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका दिन अनुकूल रहेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।


अंक 4 :
मन शांत रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा।
अंक 5 :
कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। कुल मिलाकर आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा।
अंक 6 :
व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा हो सकता है।
अंक 7 :
कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। कुल मिलाकर आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा।
अंक 8 :
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में पहले से अटके हुए कार्य बन सकते हैं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। प्रयास जारी रखें। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं।

अंक 9 :
आज आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लंबित कार्य पूरे हो सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो