scriptआज इन 8 राशियों का है खास समय! खुशखबरी मिलने के साथ ही हर काम आसानी से हो जाएगा पूरा | aaj ka rashifal 14jan2019 todays rashifal horoscope with numerology | Patrika News

आज इन 8 राशियों का है खास समय! खुशखबरी मिलने के साथ ही हर काम आसानी से हो जाएगा पूरा

locationभोपालPublished: Jan 13, 2019 09:47:22 pm

सोमवार के कारक देवता हैं भगवान शिव…

Lord Shiva

आज इन 8 राशियों का है खास समय! खुशखबरी मिलने के साथ ही हर काम आसानी से हो जाएगा पूरा

भोपाल। आज यानि 14 जनवरी 2019 को सोमवार का दिन है। ज्योतिष में इस दिन का स्वामी चंद्र माना गया है। वहीं इस दिन के कारक देव महादेव यानि भगवान शिव@LordShiv हैं। वहीं भगवान शिव के दोनों नेत्रों को क्रमश: सूर्य व चंद्र माना जाता है। ज्योतिष में चंद्र मन का स्वामी माना गया है।


पंडित सुनील शर्मा के अनुसार ज्योतिष में चंद्र ग्रह का विशेष स्थान है। और इसी के आधार पर व्यक्ति की राशि का निर्धारण होता है।जन्म कुंडली में स्थित 12 भावों में चंद्र ग्रह का अलग-अलग प्रभाव पड़ता है।


वैदिक ज्योतिष में यह मन, माता, मानसिक स्थिति, मनोबल, द्रव्य वस्तुओं, यात्रा, सुख-शांति, धन-संपत्ति, रक्त, बायीं आँख, छाती आदि का कारक होता है।


चंद्रमा@moon राशियों में कर्क और नक्षत्रों में रोहिणी, हस्त और श्रवण नक्षत्र का स्वामी होता है। इसका आकार ग्रहों में सबसे छोटा है परंतु इसकी गति सबसे तेज़ होती है। चंद्रमा के गोचर की अवधि सबसे कम होती है। यह लगभग सवा दो दिनों में एक राशि से दूसरी राशि में संचरण करता है।

चंद्र ग्रह की गति के कारण ही विंशोत्तरी, योगिनी, अष्टोत्तरी दशा आदि चंद्र ग्रह की गति से ही बनती हैं। वहीं वैदिक ज्योतिष@jyotish शास्त्र में राशिफल को ज्ञात करने के लिए व्यक्ति की चंद्र राशि को आधार माना जाता है। जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में स्थित होता है वह जातकों की चंद्र राशि कहलाती है।

मजबूत चंद्रमा का असर :-

यदि किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा बली@Astrology हो तो जातक को इसके सकारात्मक फल प्राप्त होते है। बली चंद्रमा के कारण जातक मानसिक रूप से सुखी रहता है। उसे मानसिक शांति प्राप्त होती है तथा उसकी कल्पना शक्ति भी मजबूत होती है।

पीड़ित चंद्रमा के प्रभाव:-

पीड़ित चंद्रमा के कारण व्यक्ति को मानसिक पीड़ा होती है। इस दौरान व्यक्ति की स्मृति कमज़ोर हो जाती है। माता जी को किसी न किसी प्रकार की दिक्कत बनी रहती है। वहीं घर में पानी की कमी हो जाती है। कई बार जातक इस दौरान आत्महत्या करनी की कोशिश करता है।

रत्नमोती । : रंगसफेद

चंद्र ग्रह का वैदिक मंत्र :
ॐ इमं देवा असपत्नं सुवध्यं महते क्षत्राय महते ज्यैष्ठ्याय महते जानराज्यायेन्द्रस्येन्द्रियाय। इमममुष्य
पुत्रममुष्यै पुत्रमस्यै विश एष वोऽमी राजा सोमोऽस्माकं ब्राह्मणानां राजा।।
चंद्र ग्रह का तांत्रिक मंत्र :
ॐ सों सोमाय नमः ।।

चंद्रमा का बीज मंत्र :
ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः ।।

आज का @Rashifal राशिफल.14january2019.. aaj ka Rashifal l
1. मेष राशि :
आज आप विश्वास से भरे रहेंगे। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ जायेगा। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे।
आज ये जरूर करें: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। @AajKaRashifal


2. वृषभ राशि :
आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। किसी पुराने व प्रिय मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आपके मन में नए विचार आएंगे, करियर में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं।
आज ये जरूर करें: जरूरतमंद को भोजन कराएं।

3. मिथुन राशि :
आज ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। सफलता के नए आसार खुल सकते हैं। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। आपके घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं।
आज ये जरूर करें: धरती मां को छूकर प्रणाम करें। @AajKaJyotish


4. कर्क राशि :
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। आप उसके साथ घर पर लंच का आनन्द ले सकते हैं। आप किसी टूर पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। ऑफिस में दिन अच्छा बीतेगा।
आज ये जरूर करें: सूर्यदेव को नमस्कार करें।


5. सिंह राशि :
आज व्यस्तता से भरा दिन रहेगा। ऑफिस में माहौल थोड़ा गंभीर रह सकता है। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। आज आपको थोड़ा आलस्य भी महसूस हो सकता है। आज कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं।
आज ये जरूर करें: अपने गुरु को कुछ उपहार दें।

6. कन्या राशि :
आज आपका दिन खास रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आज आपकी मुलाकात नए लोगों से होगी। लोग आपके व्यवहार से काफी प्रभावित होंगे। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे।
आज ये जरूर करें: गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं। @Onlinerashifal


7. तुला राशि :
आज का दिन सामान्य है। किसी काम में भागदौड़ थोड़ी अधिक हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन भी संभव है। आपको किसी से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। आज कई लोगों को आपकी बात समझने में परेशानी हो सकती है।
आज ये जरूर करें: मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें।


8. वृश्चिक राशि :
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप आपका हर काम बड़े आराम से पूरा हो सकता है। आपको थोड़ा संयम रखने की जरूरत है। आप सामाजिक कार्यों का हिस्सा बन सकते हैं। आप किसी नए काम की रूपरेखा बना सकते हैं ।
आज ये जरूर करें: मंदिर में गुड़ का दान करें। @OnlineJyotish

9. धनु राशि :
आज आपका दिन खास रहेगा। सारे काम मन के मुताबिक पूरे होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको किसी अच्छी कम्पनी से जॉब अपॉचुनिटी भी मिल सकती है। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।
आज ये जरूर करें: ‘नम: शिवाय ॐ नम: शिवाय’ मंत्र का 11 बार जप करें। @onlineAstrology


10. मकर राशि :
आज आपके काम बनते-बनते रूक सकते हैं। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय हितकर रहेगी। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है।
आज ये जरूर करें: गाय को रोटी खिलाएं।


11. कुंभ राशि :
आज फायदेमंद दिन है। कोई बड़ा काम पूरा हो जायेगा। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती हैं।
आज ये जरूर करें: अनाथालय में कुछ दान करें।

12. मीन राशि :
आज आपका दिन खास उत्तम रहेगा। आज आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
आज ये जरूर करें: कुत्ते को रोटी खिलाएं।


आज का अंकज्योतिष.14january2019.Aaj Ka ank jyotish h ..क्या कहता है आपका आज का मूलांक@AnkJyotish

मूलांक 1 :
आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

मूलांक 2:
आज उतार चढ़ाव भरा दिन रहेगा। जोखिम भरे मामलों में निर्णय टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें।

मूलांक 3 :
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। मानसिक विचलन की स्थिति रहेगी। भविष्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। वर्तमान में रहकर कार्य करें। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें।
मूलांक 4 :
आज दिन मिला जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन विरोधी भी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं।

मूलांक 5 :
आज आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। संबंधों का लाभ मिलेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।


मूलांक 6 :
आज विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

मूलांक 7 :
आज आप कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई ऊर्जा से कार्य करेंगे। जोखिमभरे मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें।
मूलांक 8 :
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आप नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रहेगा। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे।

मूलांक 9 :
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। शांत मन से कार्य करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय लेने से पहले सोच विचार अवश्य कर लें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो