script

आज इन 4 राशियों को मिलेगा भोलेनाथ का खास आशीर्वाद, हर कार्य में मिलेगी सफलता

locationभोपालPublished: Oct 13, 2019 06:44:23 pm

ज्योतिष शास्त्र में राशि को ज्ञात करने के लिए चंद्र आधार…

आज इन 4 राशियों को मिलेगा भोलेनाथ का खास आशीर्वाद, हर कार्य में मिलेगी सफलता

आज इन 4 राशियों को मिलेगा भोलेनाथ का खास आशीर्वाद, हर कार्य में मिलेगी सफलता

भोपाल। आज 2019 अक्टूबर का 14 दिन यानि 14 अक्टूबर 2019 ( Monday – 14 October 2019 ) को सोमवार का दिन है। ज्योतिष में सोम का अर्थ चंद्र से है।

इसके साथ ही कुंडली में चंद्र को चंचल ग्रह व मन का कारक माना गया है। इस दिन के कारक देव महादेव भगवान शिवशंकर भोलनाथ को माना गया है। साथ ही इसका रंग सफेद व रत्न मोती माना जाता है।
वहीं वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को ज्ञात करने के लिए व्यक्ति की चंद्र राशि को आधार माना जाता है। जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में स्थित होता है वह जातकों की चंद्र राशि कहलाती है।
Horoscope
आज विशेष: Today Special
तारीख 14 अक्टूबर 2019 आज का पंचांग तिथि नक्षत्र
माह – कार्तिक
तिथि – प्रतिपदा – 28:23:23 तक
पक्ष – कृष्ण
वार – सोमवार
नक्षत्र – रेवती – 10:20:33 तक

अशुभ समय: राहुकाल – 07:47:31 से 09:14:02 तक

आज का शुभ मुहूर्त
अमृत – 06:25 से 07:50
शुभ – 09:16 से 10:41
चर – 13:33 से 14:58
लाभ – 14:58 से 16:24
अमृत – 16:24 से 17:49

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार ज्योतिष में चंद्र ग्रह वैदिक ज्योतिष में मन, माता, मानसिक स्थिति, मनोबल, द्रव्य वस्तुओं, यात्रा, सुख-शांति, धन-संपत्ति, रक्त, बायीं आँख, छाती आदि का कारक होता है।
चंद्रमा राशियों में कर्क और नक्षत्रों में रोहिणी, हस्त और श्रवण नक्षत्र का स्वामी होता है।

चंद्र ग्रह की गति के कारण ही विंशोत्तरी, योगिनी, अष्टोत्तरी दशा आदि चंद्र ग्रह की गति से ही बनती हैं।
Aaj ka rashifal
14 October 2019 आज का राशिफल: Aaj ka Rashifal ( today rashifal ) in hindi …

1. मेष राशि / Aries today rashifal – Horoscope Today :
अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए आप अपने वित्तीय कौशल का प्रदर्शन करेंगे और कमीशन के माध्यम से भी कुछ कमाई की जा सकती है। आपको किसी यात्रा को स्थगित करना पड़ सकता है।
आज आपके लिए किसी भी प्रकार के तर्क से बचना बेहतर होगा। वरिष्ठों और सहकर्मियों से वांछित मदद प्राप्त होने में विलंभ हो सकता है। चीजों को नियंत्रण में लाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी।

2. वृषभ राशि / Tauras Aaj ka Rashifal – Horoscope Today :
प्रेम प्रसंगों के लिए काफी अनुकूल दिन है। विवाह या सगाई की बात करने के लिए समय अच्छा है। भाई बहन से भी आपको फायदा मिल सकता है। आपके पिता आपका सहयोग करेंगे, लेकिन आपको अपनी माता की सेहत की तरफ ध्यान देना पड़ेगा। आपको अपने काम की वजह से अपने घर से दूर भी रहना पड़ सकता है।

3. मिथुन राशि / Gemini Horoscope Today :
परीक्षा-प्रतियोगिता या नई नौकरी के साक्षात्कार के लिए अच्छा समय है। नए मित्र बनेंगे, परंतु थोड़ा सावधान रहें, क्योंकि इनमें से अधिकतर स्वार्थी हो सकते हैं।

आर्थिक मामलों में थोड़ा संभल कर चलें, जरुरत से अधिक खर्च परेशानियां पैदा कर देगा। यात्रा में जहां तक संभव हो किसी को अपने साथ ले कर जाएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
rashifal daily horoscope 2019
4. कर्क राशि / Cancer Aaj ka Rashifal :
आज का दिन शुभ है। लेकिन जीवनसाथी से मतभेद उत्पन्न होने के संकेत लगातार मिल रहे हैं, अतः स्वयं को शांत रखें और उनके साथ कुछ समय व्यतीत करें।
वहीं भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलने के प्रबल आसार हैं। आज आप भाग्य से अधिक कर्म पर भरोसा करें। आयात-निर्यात, विदेशी कार्य -व्यापार, तथा विदेश यात्रा के लिए भी बेहतर समय है।

5. सिंह राशि / Leo today rashifal :
नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। वित्तीय मामलों में वांछित परिणाम मिलना संभव है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है।
उद्यमियों के लिए नए क्षितिज खुल सकते हैं, जो उन्हें अधिक स्थापित करने में मदद करेंगे। वहीं जिन जातकों का अदालत में कुछ मामला लंबित है, वे कुछ सकारात्मक विकास देखेंगे।

6. कन्या राशि / Virgo Horoscope Today :
यदि आपका व्यवसाय रचनात्मक क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, तो आपको अपनी प्रतिभा दिखाने और खुद का नाम बनाने के अवसर मिलेंगे। अपना खुद का व्यवसाय कर रहे हैं, तो इस समय का सदुपयोग अच्छी विस्तार योजनाएं बना कर करें। कुछ शुभ घटनाएं घटित हो सकती हैं।
वित्तीय क्षेत्र में उठाए गए कदम सफल होंगे। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित हो सकता है। भूमि क्रय –विक्रय के संदर्भ में कमीशन के माध्यम से आर्थिक लाभ संभव है।

7. तुला राशि / Libra Horoscope Today :
आर्थिक लाभ के अवसर मजबूत होंगे। कार्यों में सफलता के बीच आपकी सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। लेकिन स्वास्थ्य में कमजोरी के चलते कामों को सही ढ़ंग से करने में आप स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
खानपान पर संयम रखकर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं।


8. वृश्चिक राशि / Scorpio today rashifal :
प्रेमपूर्ण संपर्क यदि कोई हो, तो यह एक बुरा मोड़ ले सकता है। आप में से कुछ लोग बदनामी और अपमान का शिकार हो सकते हैं। इसके साथ ही आज का दिन नए कार्यस्थल से जुड़ने या नई परियोजनाओं और उपक्रमों को शुरू करने के लिए भी ज्यादा अनुकूल नहीं है।
कार्यस्थल पर झगड़े और टकराव से बचने की कोशिश करें। भागीदार या किसी करीबी सहयोगी से समस्या हो सकती है। व्यावसाय संबंधित यात्राएं वांछित परिणाम नहीं दे पाएंगी।


9. धनु राशि / Sagittarius Aaj ka Rashifal :
प्रतिद्वंद्वी आज किसी भी स्थिति में आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों और व्यावसायियों को लाभ और प्रसिद्धि मिलेगी। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा।
जबकि एकल व्यक्तियों के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है। इसके साथ ही परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता आपके कदम चूमेगी। अगर कोर्ट में कोई संपत्ति का मामला है तो वह आपके पक्ष में तय होगा। कुल मिलाकर सकारात्मक परिणामों का दिन रहेगा।
10. मकर राशि / Capricorn today rashifal:
व्यापारियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा से संबंधित कार्य सफल होगा और इससे भविष्य में अच्छे परिणाम आएंगे। प्रॉपर्टी, कमीशन आदि में लेन-देन करने वालों को वांछित परिणाम मिलेंगे।
धन की आमद अच्छी रहेगी, लेकिन खर्च भी अधिक रहेगा। विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही आज आप में से कुछ चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। जिस पर जीत अपने साहस और संगठित कार्य के बल पर पा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को समस्या आने पर अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

11. कुंभ राशि / Aquarius Horoscope Today:
करियर की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए नए संपर्क और दोस्त बनाने होंगे। इसके साथ ही नए व्यवसाय के अवसर आपके लिए तैयार हो सकते हैं।

वहीं व्यवसायी और नौकरीपेशा जातक आज अधिक सफल रूप से सामने आएंगे। जबकि छात्र नई योजनाओं पर अमल करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार नहीं हो पाएंगे।

12. मीन राशि / Pisces Aaj ka Rashifal:
अपने आशावादी स्वभाव के चलते आज आपको स्थिति से निपटने के लिए उचित उपाय खोजने पड़ सकते हैं। साथ ही आर्थिक पक्ष में समय अनुकूल नहीं है, अत: सावधानी बरतें।
जबकि परिस्थितियों से निपटने के लिए कूटनीति का उपयोग करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर आज आपको बहुत सावधान और सतर्क रहना पड़ेगा। इसके साथ ही सेहत का भी ध्यान रखना होगा।

ank jyotish
14 October 2019 2019 आज का अंक ज्योतिष: जानिये आज क्या कहता है आपका मूलांक – Aaj ka ank jyotish in hindi …
अंक 1
दिन मिला जुला रहेगा। सतर्क रहते हुए जोखिमभरे मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें।

अंक 2
आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। पुराने समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकेंगे। अचानक लाभ के अवसर मिलेंगे।
अंक 3
दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां के बीच लाभ के नए अवसर सामने आएंगे।


अंक 4
रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियों के बीच आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे।
अंक 5
अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात के चलते कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा।


अंक 6
नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। किसी अनुभवी की सलाह के चलते व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे।
अंक 7
विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में एकाग्रता बनाए रखें।


अंक 8
पुराने मित्रों या रिश्तेदारों से मुलाकात के बीच रुके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में अटका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है।
अंक 9
दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

ट्रेंडिंग वीडियो