script

इन 3 राशि वाले जातकों की आज हर जगह होगी जीत!

locationभोपालPublished: Jan 12, 2019 09:19:31 pm

तीन शुभ योग रहेंगे आज…

sunday rashifal

इन 3 राशि वाले जातकों की आज हर जगह होगी जीत!

भोपाल। आज 13 जनवरी 2019 यानि रविवार का दिन है। इस दिन के कारक देवता सूर्य देव माने गए हैं। वहीं कुंडली में सूर्य मुख्य रूप से बुध से योग कर बुधादित्य योग का निर्माण करते हैं। ये किसी अन्य ग्रह की तरह वक्री चाल नहीं चलते हैं। वहीं इन्हें ज्योतिष में आत्मा माना गया है।


पंडित सुनील शर्मा के अनुसार ये व्यक्ति के उत्थान का मुख्य कारण होते हैं। वहीं बिना गलती के बेइज्जत होने का कारण भी मुख्य रूप से सूर्य के नीच होने का ही प्रकोप माना जाता है।

पंडित शर्मा के मुताबिक ज्योतिष में सूर्य ग्रह का विशेष महत्व है। हिन्दू—धर्म में सूर्य को देवता का स्वरूप मानकर इसकी आराधना की जाती है। आज चंद्रमा पूरे दिन बृहस्पति की राशि मीन में रहेगा। रविवार को शिवा, स्थिर और वर्धमान योग जैसे तीन बनेंगे।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य को तारों का जनक माना जाता है। पृथ्वी से सूर्य की दूरी क्रमशः बुध और शुक्र के बाद सबसे कम है। वैदिक ज्योतिष में यह एक महत्वपूर्ण और प्रमुख ग्रह है। जन्म कुंडली के अध्ययन में सूर्य की अहम भूमिका होती है। वहीं कुंडली में सूर्य कुंडली का निर्माण सूर्य की स्थिति से ही निश्चित होता है।

हिन्दू-ज्योतिष में सूर्य ग्रह जब किसी राशि में प्रवेश करता है तो वह धार्मिक कार्यों के लिए बहुत ही शुभ समय होता है। इस दौरान लोग आत्म शांति के लिए धार्मिक कार्यों का आयोजन कराते हैं तथा सूर्य की उपासना करते हैं।

विभिन्न राशियों में सूर्य की चाल के आधार पर ही हिन्दू-पंचांग की गणना संभव है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है तो उसे एक सौर माह कहते हैं। राशिचक्र में 12 राशियों के राशिचक्र को पूरा करने में सूर्य को एक वर्ष लगता है।

ताकतवर सूर्य :
ज्योतिष में सूर्य ग्रह अपनी मित्र राशियों में उच्च होता है, जिसके प्रभाव से जातकों को अच्छे फल प्राप्त होते हैं। माना जाता है कि इस दौरान व्यक्ति के बिगड़े कार्य बनते हैं।
मजबूत सूर्य के कारण जातक के मन में सकारात्मक विचार पैदा होते हैं और जीवन के प्रति वह आशावादी होता है। सूर्य के प्रभाव से व्यक्ति अपने जीवन में प्रगति करता है और समाज में उसका मान-सम्मान प्राप्त होता है। यह व्यक्ति के अंदर अच्छे गुणों को विकसित करता है।
मजबूत सूर्य का असर:
लक्ष्य प्राप्ति, साहस, प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता, सम्मान, ऊर्जा, आत्म-विश्वास, आशा, ख़ुशी, आनंद, दयालु, शाही उपस्थिति, वफादारी, कुलीनता, सांसारिक मामलों में सफलता, सत्य, जीवन शक्ति आदि को प्रदान करता है।

पीड़ित सूर्य का असर:
सूर्य के नीच में होने या कमजोर होने की स्थिति में जातक अहंकारी, उदास, विश्वासहीन, ईर्ष्यालु, क्रोधी, महत्वाकांक्षी, आत्म केंद्रित, क्रोधी आदि बनाता है।
रंग: केसरियारत्नः माणिक्य।

सूर्य का वैदिक मंत्र:
ॐ आ कृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यं च।
हिरण्ययेन सविता रथेना देवो याति भुवनानि पश्यन्।।

सूर्य का तांत्रिक मंत्र :
ॐ घृणि सूर्याय नमः।।

सूर्य का बीज मंत्र :
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।
सूर्य से जुड़ी कुछ खास बातें…
: सूर्य सभी ग्रहों का मुखिया है।
: वैदिक काल से ही भारत में सूर्योपासना का प्रचलन रहा है।
: सूर्य के बाल और हाथ सोने के माने जाते हैं।
: सूर्यदेव के रथ को 7 घोड़े खींचते हैं, जो 7 चक्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
: सूर्य देवता, आदित्यों में से एक, कश्यप और उनकी पत्नियों में से एक अदिति के पुत्र।
: पौराणिक कथाओं के अनुसार, सूर्य के पुत्र शनि व यमराज हैं वहीं कर्ण (महाभारत वाले) भी इनके पुत्र माने जाते हैं। जबकि यमुना और भद्रा इनकी पुत्रियां हैं।
: सूर्य ‘रवि’ के रूप में ‘रविवार’ या ‘इतवार’ के स्वामी हैं।
: वेदों में सूर्य को जगत की आत्मा कहा गया है।
: ज्योतिष शास्त्र में नव ग्रहों में सूर्य को राजा का पद प्राप्त है।
: सूर्य देव की प्रसन्नता के लिए इन्हें नित्य अर्घ्य देना चाहिए।
: मंत्र ‘ॐ घृणि सूर्याय नम:’ है।
: प्रतिदिन एक निश्चित संख्या में सूर्य मंत्र का जप करना चाहिए।
: आदि पंच देवों में से कलयुग में सूर्य एकमात्र दृश्य देव माने जाते हैं।
आज का राशिफल.13january2019.. aaj ka Rashifal

1. मेष राशि:
स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी।

2. वृषभ राशि:
बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। अति आत्मविश्वास व उत्साही होने से बचें। बातचीत में संयत रहें।
3. मिथुन राशि:
गुस्से पर लगाम बनाए रखें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं।

4. कर्क राशि:
उच्चशिक्षा के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। खर्च अधिक रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
5. सिंह राशि:
रहन-सहन कष्टमय होने के चलते स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आत्मसंयत रहें। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

6. कन्या राशि:
छोटी छोटी बातों पर गुस्सा व खुशी की स्थिति रहेगी। परिवार में आपसी मतभेद भी हो सकते हैं। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
7. तुला राशि:
धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। क्रोध की अधिकता से बचें। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें।

8. वृश्चिक राशि:
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बातचीत में संयत रहें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
9. धनु राशि:
नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।आलस्य की अधिकता रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें।

10. मकर राशि:
नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।
11. कुंभ राशि:
किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के स्रोत विकसित हो सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी के बीच वाणी में सौम्यता भी रहेगी।

12. मीन राशि:
छोटी छोटी बातों पर कभी खुशी तो कभी गुस्सा आ जाएगा। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
आज का अंकशास्त्र.13january2019.Aaj Ka ank jyotish ..क्या कहता है आपका आज का मूलांक

अंक – 1
आज आपके विरोधी आपसे परास्त हो जाएंगे। आज आप व्यवस्थित ढंग से कार्य करेंगें तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कला में विशेष रूचि रहेगी।
अंक – 2
आज आपकी तरफ नए मित्र दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। उतावलापन से कोई भी निर्णय न लें अन्यथा हानि होगी।

अंक – 3
आज अपने परिवार, भाई- बहन के साथ सुखद समय बितेगा। जरूरत है वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों के के अलावा प्रॉपर्टी, जमीन-जायदाद का कार्य करने वाले लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा।
अंक – 4
आज पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। पार्टनरशिप से कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। आप अपनी मीठी बातों द्वारा स्थिति को संभाल लेंगें।

अंक – 5
मार्केटिंग में कार्य कर रहे जातक आज नौकरी के लिये आवेदन दे सकते हैं। कुछ जातकों को साँस या नसों की तकलीफ हो सकती हैं।
अंक – 6
जमीन, घर आदि से सम्बन्धित आय स्रोत कम हो सकते हैं। कुछ जातकों को विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। पारिवारिक दृष्टि से समय अनुकूल है। घर की सजावट में आज ज्यादा खर्च हो सकता है।
अंक – 7
नए प्रेम संबंध बनेंगें। आज अपने पुराने रिश्ते और कार्य पर ध्यान दें। पीछे छूट चीजों से आज लाभ प्राप्त करने का दिन है। सन्तान से खुशी की खबर मिल सकती है।
अंक – 8
आज शेयर मार्केट में धन न लगायें। राजनीतिक कार्यों में प्रयासों में सफलता मिल सकती है।

अंक – 9
आज नई ऊर्जा महसूस करेंगें। सरकारी कार्य जो रूके हुऐ थे, वो आज सम्पन्न हो जाएंगे।मन अतिरिक्त कार्यों में ज्यादा लगेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो