script

युवक और दो महिलाओं की पेड़ से बांधकर पिटाई, युवक पर विवाहिता को भगाने का आरोप

locationभोपालPublished: May 16, 2019 12:09:27 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकि की तलाश जारी है

beaten in dhar

युवक और दो महिलाओं की पेड़ से बांधकर पिटाई, युवक पर विवाहिता को भगाने का आरोप

भोपाल. मध्यप्रदेश के धार जिले में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक व्‍यक्ति और उसकी दो महिला रिश्‍तेदारों को पेड़ से बांधकर पिटाई कामामला सामने आया है। यह घटना धार की बताई जा रही है। बताया जा रहा है यहां का एक व्‍यक्ति किसी विवाहित महिला के साथ प्रेम संबंध था जिसके बाद ग्रामीणों ने पेड़ में बांधकर युवक की पिटाई की है। उसके साथ उस युवक की दो महिला रिश्तेदारों की भी पिटाई की गई है।
https://twitter.com/hashtag/MadhyaPradesh?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, युवक पर एक विवाहित महिला को घर से भगाने का आरोप है। जिसके बाद ग्रामीणों ने युवके और उसकी दो महिला रिश्तेदारों की पेड़ में बांधकर पिटाई की है। बताया जा रहा है उनमें से एक रिश्तेदार नाबालिग है। मामले की जानकारी देते पुलिस अधीक्षक संजीव मुले ने बताया कि इस घटना के बाद केस दर्ज कर लिया गया है और मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्‍य लोगों की तलाश जारी है।
विवाहिता को भागने के बाद विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोगों ने युवक को समझौता कराने के लिए गांव बुलाया था। उसके बाद उसे पेड़ में बांधकर पीटा गया है। बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार सुबह की है। इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था जिनमें से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो