scriptअब 7वें वेतनमान से भी बड़ा वेतनमान लागू करने की तैयारी, फिर बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी | 7th pay commission latest update news in hindi | Patrika News

अब 7वें वेतनमान से भी बड़ा वेतनमान लागू करने की तैयारी, फिर बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी

locationभोपालPublished: Jul 07, 2018 01:49:40 pm

Submitted by:

Manish Gite

अब 7वें वेतनमान से भी बड़ा वेतनमान लागू करने की तैयारी, फिर बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी

modi

अब 7वें वेतनमान से भी बड़ा वेतनमान लागू करने की तैयारी, फिर बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी

भोपाल। मध्यप्रदेश में रहने वाले 75 हजार से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और अधिकारियों के लिए जल्द ही अच्छे दिन आने वाले हैं। क्योंकि चुनावी मोड में आ चुकी केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही एक के बाद एक कई तोहफे देने जा रही है। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले 7th Pay Commission पाने वाले कर्मचारियों को बड़ा फायदा मिलने जा रहा है।
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 4 साल के कार्यकाल के दौरान सरकारी कर्मचारियों को 5 बड़े गिफ्ट दिए हैं, लेकिन सबसे बड़ा तोहफा अब मिल सकता है। 2019 में होने वाले चुनाव से पहले मोदी सरकार दो बड़े ऐलान कर सकती है।

15 अगस्त को लाल किले से होगी घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले से इस नए ऑफर की घोषणा कर सकते हैं। वे 7वें वेतनमान से भी बड़े वेतन आयोग की सिफारिशें कर सकते हैं। इसके अलावा कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 62 करने की भी घोषणा कर सकते हैं। इसका फायदा देशभर के एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों को होगा, जिसमें से मध्यप्रदेश में 75 हजार से अधिक कर्मचारी हैं।

 

क्या कहते हैं राजनीति के जानकार
राजनीति के जानकारों की माने तो लोकसभा 2019 चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी इन दो घोषणाओं को ट्रंप कार्ड की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका सीधा असर आने वाले चुनावों पर पड़ेगा। यानी कर्मचारी वर्ग को खुश करके वे विभिन्न राज्यों में फिर से भाजपा की सरकारें और केंद्र में भी अपनी ही सरकार को बनाए रख सकते हैं।

 

14 प्रतिशत बढ़ गया था वेतन
इससे पहले मोदी सरकार ने जनवरी 2016 में केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन 14 फीसदी बढ़ा दिया था। इसका एरियर्स भी देने की घोषणा की थी। हालांकि वेतन में इतनी बढ़ोत्तरी महंगाई को देखते नाकाफी थी।

50 लाख कर्मचारियों का वेतन बढ़ेगा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने अब तक 50 लाख कर्मचारियों का न्‍यूनतम वेतन भी नहीं बढ़ाया है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में तैनात कर्मचारियों के वेतन में 56 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही 50 लाख कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन भी बढ़ा दिया जाएगा।

 

7th Pay Commission, 7th cpc Today Latest News से जुड़ी खबरों के लिए देखें mp.patrika.com

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो