scriptशहर के 800 श्रद्धालुओं सहित पांच हजार से ज्यादा पहलगांव में फंसे | 450 people went to Amarnath on Friday | Patrika News

शहर के 800 श्रद्धालुओं सहित पांच हजार से ज्यादा पहलगांव में फंसे

locationभोपालPublished: Jun 30, 2018 07:37:12 am

Submitted by:

Bhalendra Malhotra

भारी बारिश और बर्फबारी के चलते दो दिन ये रुकी हुई है अमरनाथ यात्रा, शुक्रवार को भी पंचकरणी से पहलगांव लौटे श्रद्धालु…

jattha

शहर के 800 श्रद्धालुओं सहित पांच हजार से ज्यादा पहलगांव में फंसे

भोपाल. भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए अनरनाथ गए श्रद्धालु दो दिन से आगे ही नहीं बढ़ पाए हैं। पंचकरणी में भारी बारिश और चंदनवाड़ी में हो रही बर्फबारी के कारण श्रद्धालु शुक्रवार को वापस पहलगांव भेज दिया गया। अब शनिवार को मौसम थमने के बाद एक बार फिर यात्रा शुरू हो पाएगी। मौसम की बेरुखी के चलते शहर के 800 से ज्यादा श्रृद्धालुओं के साथ करीब पांच हजार श्रद्धालु पहलगांव में ही रुके हुए हैं।
बारिश इतनी की 10 मीटर भी दूर भी नहीं दिख रहा

पहलगाम में रुके भोपाल के यात्री अरुण सिंह ने बताया कि वे शुक्रवार को सुबह आठ बजे पंचकरणी पहुंच गए, लेकिन यहां भारी बारिश हो रही थी। बारिश इतनी तेज थी कि दस मीटर दूर तक दिखाई नहीं दे रहा था। जब दोपहरी बारह बजे तक भी बारिश कम नहीं हुई तो सुरक्षा कर्मियों ने आगे जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद हम लोग वापस पहलगांव अपने होटल में पहुंच गए। अब बारिश रुकने के बाद यात्रा शुरू करेंगे।
प्रदेश का सबसे बड़ा जत्था हुआ रवाना

भारी बारिश के चलते भले ही फिलहाल अमरनाथ यात्रा रुकी हो लेकिन इससे श्रृद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। शुक्रवार को प्रदेश का सबसे बड़ा जत्था बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ। ओम शिवशक्ति सेवा मंडल द्वारा आयोजित इस जत्थे में 434 श्रृद्धालु रवाना हुए। मंडल के सचिव रिंकु भटेजा ने बताया कि प्रदेश ओर देश में अच्छाी बारिश की कामना के साथ हम लोग बाबा के दर्शन करेंगे। इस मौके पर शहर की 31 सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, व्यापारिक संस्थाओं द्वारा जत्थे का स्वागत और सम्मान किया गया।
पंचकरणी बारिश इतनी तेज थी कि दस मीटर दूर तक दिखाई नहीं दे रहा था। जब दोपहरी बारह बजे तक भी बारिश कम नहीं हुई तो सुरक्षा कर्मियों ने आगे जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद हम लोग वापस पहलगांव अपने होटल में पहुंच गए। अब बारिश रुकने के बाद यात्रा शुरू करेंगे। भारी बारिश के चलते भले ही फिलहाल अमरनाथ यात्रा रुकी हो लेकिन इससे श्रृद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।
शुक्रवार को प्रदेश का सबसे बड़ा जत्था बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ। ओम शिवशक्ति सेवा मंडल द्वारा आयोजित इस जत्थे में 434 श्रृद्धालु रवाना हुए। मंडल के सचिव रिंकु भटेजा ने बताया कि प्रदेश ओर देश में अच्छाी बारिश की कामना के साथ हम लोग बाबा के दर्शन करेंगे। इस मौके पर शहर की 31 सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, व्यापारिक संस्थाओं द्वारा जत्थे का स्वागत और सम्मान किया गया।
भारी बारिश के चलते भले ही फिलहाल अमरनाथ यात्रा रुकी हो लेकिन इससे श्रृद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।लोगों ने बताया कि पंचकरणी में बारिश इतनी तेज थी कि दस मीटर दूर तक दिखाई नहीं दे रहा था, जिसके चलते आगे बढ़ना मुमकिन नहीं रहा। इसके बाद करी 12 बजे तक भी बारिश कम नहीं हुई तो सुरक्षाकर्मियों द्वारा आगे जाने से इनकार कर दिए जाने पर लोग वापस पहलगांव अपने होटल में पहुंच गए। लोगों का कहना है कि अब बारिश रुकने के बाद यात्रा शुरू करेंगे। वहीं शुक्रवार को ओम शिवशक्ति सेवा मंडल द्वारा आयोजित प्रदेश का सबसे बड़ा जत्था जिसमें 434 श्रृद्धालु शामिल हैं बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो