scriptसंजो बघेल ने सुनाए एक से बढक़र एक भजन झूम उठे श्रोता | Sanjo, recited, than, listener, bhind news, bhind news in hindi, bhind | Patrika News

संजो बघेल ने सुनाए एक से बढक़र एक भजन झूम उठे श्रोता

locationभिंडPublished: Aug 25, 2019 11:11:26 pm

Submitted by:

Rajeev Goswami

जन्माष्टमी उत्सव में दबोहा टीम ने फोड़ी मटकी, जीता 1.21 लाख रुपए का पुरस्कार

संजो बघेल ने सुनाए एक से बढक़र एक भजन झूम उठे श्रोता

संजो बघेल ने सुनाए एक से बढक़र एक भजन झूम उठे श्रोता

भिण्ड. रविवार शाम जन्माष्टमी पर भजन गायक संजो बघेल ने अपने गायन से बड़ी संख्या में मौजूद

रहे श्रोताओं को देर रात तक जोड़े रखा। उन्होंने न केवल गायन किया बल्कि नृत्य की झलकियां भी पेश कीं।
भजन संध्या कार्यक्रम से पूर्व वृंदावनधाम से आए संत बलरामदास ने प्रवचन किए। उन्होंने कहा कि 125 वर्ष तक भगवान श्रीकृष्ण की 16 वर्ष की आयु रही। संत ने बताया कि यादवों ने विश्व और पाताल को दो बार जीता है। उन्होंने संगठन का महत्व बताया। प्रवचन उपरांत रिटायर मेजर सूरज सिंह यादव, यादव महासभा जिलाध्यक्ष रामरतन सिंह यादव द्वारा मंचासीन अतिथि संत बलरामदास के अलावा संत जानकारीदास, पूर्व बीज निगम अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सपा अशोक सिंह यादव, पूर्व जिला पंजीयक राजेंद्र सिंह यादव, मौती लाल यादव, रणवीर सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट किए।
कार्यक्रम में व्हीआईपी रूर संगठन द्वारा किया गया। बाद में भजन संध्या कार्यक्रम रविवार की अल सुबह 3:30 बजे तक चला। इस बीच एसपी कार्यालय में पदस्थ उप निरीक्षक की बेटी रुचि गुप्ता द्वारा भजन पेश किया गया जिसे मौजूद श्रोताओं ने खूब सराहा। रुचि के भजन पर खुश होकर स्वंय संजो बघेल ने रुचि को चुनरी भेंट की। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह लला यादव व समिति के अन्य सदस्यों ने संजो बघेल व उनकी टीम को स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी।

दबोहा टीम ने फोड़ी मटकी, जीता 1.21 लाख रुपए का पुरस्कार

जन्माष्टमी पर शहर के खण्डा रोड पर नगर पालिका द्वारा आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में दबोह के गोविंदा टीम ने मटकी फोडक़र 1.21 लाख रुपए का इनाम हासिल किया। विदित हो कि मटकी को 32 फीट की ऊंचाई पर लटकाया गया था लेकिन विभिन्न टीमों द्वारा तमाम प्रयासों के बाद भी मटकी तक नहीं पहुंच पाने के कारण उसकी ऊंचाई आठ फीट कम की गई। दबोहा टीम के मुख्य गोविंदा श्यावीर द्वारा मटकी फोड़ी गई।
शनिवार रात नौ बजे से शुरू हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता में जिले से एक दर्जन टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान जमा हुई हजारों की भीड़ के दौरान किसी प्रकार का उपद्रव न हो पाए इसलिए पुलिस अधीक्षक रूडोल्फ अल्वारेस स्वंय मौजूद रहे तथा पांच थानों के प्रभारियों के अलावा 50 से ’यादा संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। यहां बतादें कि मटकी की उँचाई आठ फीट कम किए जाने के बाद पांच वर्षीय बालिका पल्लवी के हाथ से मटकी फोडऩे के लिए टीमों की पर्चियों में से एक पर्ची उठवाई गई। इस दौरान, पुर, सुंदरपुरा एवं दबोहा टीम को बुलाया गया था जिनमें दबोहा मोड़ की पर्ची निकलने पर मटकी की ऊंचाई कम होने के बाद पहले ही प्रयास में गोविंदा श्यामवीर द्वारा मटकी फोड़ दी गई।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक संजीव सिंह कुशवाह, विशेष अतिथि एसपी रुडोल्फ अल्वारेस, नपाध्यक्ष पति वीरेंद्र मिहोलिया, नपा उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा व पूर्व उपाध्यक्ष अजीत सिंह भदौरिया, कांग्रेस नेता रामहर्ष सिंह, कांग्रेस नेत्री रेखा भदौरिया, स्नेहलता जैन, नगर पालिका प्रभारी सीएमओ सुल्तान सिंह नरवरिया, स्व‘छता निरीक्षक रविंद्र पाल सिंह भदौरिया प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनीलकांत त्रिपाठी निराला एवं गणेश भारद्वाज ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर वूंदावन से आई टीम द्वारा नृत्यलीला भी पेश किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो