scriptखाचरोल टोल पर रोजाना हंगामा, मनमानी टोल वसूली का आरोप | Tollworkers arbitrarily in bhilwara | Patrika News

खाचरोल टोल पर रोजाना हंगामा, मनमानी टोल वसूली का आरोप

locationभीलवाड़ाPublished: Feb 23, 2019 04:59:10 pm

Submitted by:

tej narayan

चार दिन पूर्व शुरू हुए खाचरोल टोल पर रोजाना वाहन चालक टोलकर्मियों की मनमानी को लेकर परेशान हैं।

Tollworkers arbitrarily in bhilwara

Tollworkers arbitrarily in bhilwara


बीगोद।
चार दिन पूर्व शुरू हुए खाचरोल टोल पर रोजाना वाहन चालक टोलकर्मियों की मनमानी को लेकर परेशान हैं। वाहन चालकों से टोल शुल्क अधिक वसूलने को लेकर रोजाना हंगामा हो रहा है। टोलकर्मी ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों से भी टोल वसूली कर रहे हैं, जबकि ट्रेक्टर ट्रॉली टोल शुल्क से मुक्त है। टोलकर्मियों की मनमानी को लेकर क्षेत्र के लोगो मे रोष है। ग्रामीणों ने मानमाने ढंग से टोल वसूली रोकने की मांग की है।

बीगोद निवासी अब्दुल जब्बार व भारलिया निवासी मुकेश गुर्जर ने बताया ट्रैक्टर ट्रॉली में लकड़ियां ले कर टोल पर पहुंचे तो टोलकर्मियों ने जोर जबरदस्ती 55 रुपए की रशीद बना दी। रसीद का विरोध किया तो टोल से निकलने नहीं दिया। इसी प्रकार कार रिटर्न के 80 रुपए टोल शुल्क लेने के बाद भी वापसी में टोल शुल्क वसूला जा रहा है। टोलकर्मियों की मनमानी को लेकर क्षेत्र के लोगो मे रोष है। ग्रामीणों ने मानमाने ढंग से टोल वसूली रोकने की मांग की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो