scriptपुलिस खुद नहीं पकड़ पा रही अपराधी, लोगों ने पकड़ा वह भी अस्पताल से भागा | Stealing and beating a young man in bhilwara | Patrika News

पुलिस खुद नहीं पकड़ पा रही अपराधी, लोगों ने पकड़ा वह भी अस्पताल से भागा

locationभीलवाड़ाPublished: Sep 13, 2019 03:28:54 am

Submitted by:

mahesh ojha

सुभाषनगर पुलिस की गुरुवार को बड़ी लापरवाही सामने आई।

Stealing and beating a young man in bhilwara

Stealing and beating a young man in bhilwara

भीलवाड़ा।

सुभाषनगर पुलिस की गुरुवार को बड़ी लापरवाही सामने आई। लोगों ने मकान में चोरी करते युवक को पकड़ कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सुपुर्द किया था। पुलिस ने लापरवाही बरतते हुए उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवा जाप्ता तक नहीं लगाया। एेसे में युवक अस्पताल से भाग छूटा। पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र महावर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
सुभाषनगर विस्तार निवासी ऑटो मोबाइल कम्पनी में मैनेजर ललितकुमार जोशी के सूने मकान में बुधवार रात चोर घुस गया। रात सवा ग्यारह बजे ललित व उनकी पत्नी घर लौटे तो एक युवक कमरे में अलमारी को तोड़ता हुआ मिला। पड़ोसियों के सहयोग से पकड़कर उसके पैर रस्सी से बांध दिए गए। लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी। मौके पर पहुंची सुभाषनगर पुलिस ने पिटाई में घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। संदिग्ध युवक गुरुवार सुबह फरार हो गया।
अस्पताल में भर्ती करवा कर नहीं लगाया जाप्ता

सुभाषनगर थाने में बुधवार रात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) साहबुद्दीन ड्यूटी ऑफिसर थे। लोगों के चोर पकडऩे की सूचना पर रात साढ़े ग्यारह बजे मौके पर पहुंचे। पिटाई किए जाने से युवक अचेत हालत में था। उन्होंने एम्बुलेंस बुलवाकर युवक को अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में भर्ती कराया। युवक की निगरानी के लिए जाप्ता लगाए बिना एएसआइ वहां से चले गए। इसी लापरवाही का फायदा उठाते हुए युवक सुबह फरार हो गया।
मचा हड़कम्प, तलाश में झोंकी ताकत

सुबह अस्पताल से संदिग्ध युवक के फरार जाने का पता चलते ही सुभाषनगर थाने में हड़कम्प मच गया। एसपी महावर ने थानाप्रभारी पुष्पा कासौटिया से जानकारी ली और इसे गंभीर लापरवाही माना। उन्होंने एएसआइ के खिलाफ जांच के आदेश दिए। पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध की तलाश भी की, लेकिन रात तक उसका पता नहीं लग पाया था। घायल युवक को बंदी वार्ड में भर्ती किया जा सकता था, लेकिन एेसा नहीं किया गया।
एक माह में 20 वारदात, लाखों का माल पार

शहर समेत जिले में चोरों ने आमजन के साथ पुलिस की नाक में दम कर रखा है। एक माह में ही चोरी की बीस से अधिक वारदात हो चुकी हैं। इनमें लाखों माल पार हो चुका है। पुलिस से विश्वास उठने से गांवों में ग्रामीण रात में खुद गश्त कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो