scriptदुस्साहस : जवानों का जलाया टेंट, पुलिस महकमे में मचा हड़कम्प | Soldiers tents burnt in bhilwara rajasthan news | Patrika News
भीलवाड़ा

दुस्साहस : जवानों का जलाया टेंट, पुलिस महकमे में मचा हड़कम्प

Soldiers Tents Burnt : भीलवाड़ा के जहाजपुर में इस घटना को अंजाम दिया गया है। दरअसल, अवैध बजरी के रोकथाम के लिए गांधीथला के निकट एमबीसी को तैनात किया गया था।

भीलवाड़ाFeb 09, 2024 / 12:03 pm

Ashish

aag_lagayi_-2_1.png

Bhilwara News : भीलवाड़ा के जहाजपुर में इस घटना को अंजाम दिया गया है। दरअसल, अवैध बजरी के रोकथाम के लिए गांधीथला के निकट एमबीसी को तैनात किया गया था। बनास से हो रहे अवैध बजरी दोहन को रोकने के लिए ये इंतजाम किए गए थे। जिसके बाद बजरी माफिया का यह दुस्साहस देखने को मिला।

 

माफिया ने बनास नदी किनारे अवैध बजरी रोकथाम के लिए एबीसी के जवानों के लिए लगाए टेंट को बुधवार रात आग के हवाले कर दिया। पता चलने पर पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। सर्दी से बचाव के लिए टेंट लगाया गया था। पुलिस ने 25-30 जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जिनकी तलाश की जा रही है। डीएसपी हंसराज बैरवा ने बताया कि गांगीथला के निकट से गुजर रही बनास नदी से अवैध बजरी खनन की सूचना मिली थी। इसकी रोकथाम के लिए वहां एमबीसी के जवानों को तैनात किया गया था। सर्द मौसम को देखते हुए जवानों ने टेंट लगाया। देर रात माफिया उसे आग के हवाले कर गए। टेंट धूं-धूं कर जल गया। घटना के समय जवान वहां नहीं थे। सूचना पर भीलवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस माफिया की पहचान के प्रयास कर रही है।

Hindi News/ Bhilwara / दुस्साहस : जवानों का जलाया टेंट, पुलिस महकमे में मचा हड़कम्प

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो