scriptमोदी के आशीर्वाद के लिए आया हूं-शाह | Shah has come to bless Modi in bhilwara | Patrika News

मोदी के आशीर्वाद के लिए आया हूं-शाह

locationभीलवाड़ाPublished: Sep 18, 2018 06:36:47 pm

Submitted by:

Suresh Jain

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

shah-has-come-to-bless-modi-in-bhilwara

shah-has-come-to-bless-modi-in-bhilwara

भीलवाड़ा ।


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को अपने बीच पाकर सोना मनोविकास केन्द्र के बच्चे प्रफुल्लित हो उठे। शाह ने मानसिक विमंदित बालकों को फलों की टोकरी तथा टीशर्ट दिया। शाह पूछते गए और उनके साथ चल रही शिक्षक बच्चों के नाम बताती गई। शाह ने 20 से अधिक बच्चों को फल बांटे। शाह करीब 29 मिनट वहां रुके। उन्होंने साढ़े आठ मिनट तक अपने उद्बोधन में दिव्यांगों के लिए चलाई गई योजना के बारे में बताया।
विमंदित बालकों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य किया तो शाह ने तालियां बजा उत्साहवद्र्धन किया। शाह ने अपने उद्बोधन में कहा, मैं मोदी के आशीर्वाद के लिए यहां आया हूं। बच्चों के साथ उनका जन्मदिन मनाने आया हूं। भाजपा 17 सितम्बर को सेवा दिवस के रूप में जन्म दिवस मनाती है।
देशभर में दिव्यांग बच्चों के बीच में भाजपा कार्यकर्ता जाते हैं। चिकित्सा शिविर लगा मोदी की दीर्घायु व राष्ट्र की प्रगति के लिए कामना करते हैं।शाह ने कहा कि सबसे कठिन जीवन मंदबुद्धि बच्चों का होता है। दिव्यांगता जितनी कठिन होती है, ईश्वर भी उनके समीप होते हैं। बच्चे आज हमारे सामने हैं। मोदी की सरकार बनी तब नारा दिया था सबका साथ सबका विकास। जब सबका शब्द का प्रयोग करते है तो उसमें हरके की सम्मिलितता आ जाती है। सरकार ने 120 योजनाएं दिव्यांगजनों के लिए शुरू की। दिव्यांगों को देश में घूमने में परेशानी नहीं आए, इसके लिए सुगम्य भारत अभियान की शुरूआत की है। दिव्यांगों के लिए सरकारी नौकरी में 4 प्रतिशत और शिक्षा में 5 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव भी किया है।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्थान पर अटलजी का नाम लिया। उन्होंने उसी क्षण गलती सुधार ली। कार्यक्रम को संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष प्रेमकुमार जैन ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान मुख्य संरक्षक कैलाशचन्द्र कोठारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी, जिन्दल के हैड लाइजन राजेन्द्र गौड़, जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा सहित कई लोग थे।
14 को बांटे वाहन
शाह ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से 14 दिव्यांगों को तीन पहिया वाहन वितरित किए। एक बालिका से वाहन नहीं चला तो शाह आगे बढ़े और नाम पूछते हुए वाहन स्टार्ट करने को कहा। प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने भी वाहन की चाबी सौंपी।

खास बातें
– 8.30 मिनट तक शाह ने सम्बोधित किया।
– 13 बार शाह ने मोदी का नाम लिया।
– 04 बार भाजपा व भाजपा सरकार का नाम लिया।
– 10 बार मंद बुद्धि या दिव्यांग का नाम लिया।
– 14 दिव्यांगों को तिपहिया वाहन की चाबी सौंपी
– 5.02 मिनट पर शाह कार्यक्रम स्थल पर आए।
– 3 बजे ही बच्चों को बिठाया। जिन्हे संभालना भारी पड़ रहा था।

ट्रेंडिंग वीडियो