script

रूठे मानसून ने बढ़ाई काश्तकार की चिंता

locationभीलवाड़ाPublished: Jul 21, 2019 06:57:30 pm

Submitted by:

Suresh Jain

सावन का पांचवां दिन सूखा गुजरा, मक्के में कीट प्रकोप से ज्यादा व्यथित

Rouge Monsoon Raises Concern Of Farmers in bhilwara

Rouge Monsoon Raises Concern Of Farmers in bhilwara


भीलवाड़ा।
सावन का पांचवा दिन भी सूखा बीता। रूठे मानसून ने काश्तकारों Farmers के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ा दी। अच्छी पैदावार की आस में बुवाई कर चुके किसान जिले में बारिश नहीं होने से चिंतित होने लगे हैं। मक्का फसल में नई बीमारी पैदा होने लगी है। छोटी जोत के किसान मक्के में कीट प्रकोप से ज्यादा व्यथित हैं।
https://www.patrika.com/rajnandgaon-news/late-ratifi-of-the-monsoon-increased-the-worry-of-farmers-4856304/


इस बार इंद्रदेव एक पखवाड़े से रूठे हैं। इससे खेतों में फसलें मुरझाने लगी है। मक्के में फॉल आर्मी वर्म का खतरा बढ़ गया। कृषि विभाग ने प्रारंभिक स्तर पर कोटड़ी क्षेत्र सहित अन्य गांवों में कीट प्रकोप का सर्वे कराया, जिसमें कीट को लेकर अलर्ट किया गया है। कृषि वैज्ञानिकों ने सर्वे के बाद कहा कि फॉल आर्मी वर्म चित्तौडगढ़़ के बाद अपने जिले में प्रवेश कर चुकी। हालांकि अभी प्रारम्भिक स्थिति में है, जिसे काबू में कर लिया जाएगा। Farmers किसानों का कहना है कि समय रहते काबू नहीं पाया तो मक्के की फसल तबाह हो जाएगी।।
कृषि विभाग के उप निदेशक जीएल चावला ने कहा कि वैज्ञानिकों ने कई गांवों में सर्वे किया लेकिन इसका असर इतना ज्यादा नहीं है। हालांकि माना कि फॉल आर्मी वर्म तेजी से फैल सकता है। यह पहले ही फसल को बर्बादी के कगार पर पहुंचा देता है। इस पर नियंत्रण के लिए किसानों Farmers को कीट नाशक दवा का छिड़काव करते रहना चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो