scriptमिनी ट्रक के नीचे आई बाइक, युवक की मौत, दो घायल, ग्रामीणों ने लगाया जाम | Road accident in bhilwara | Patrika News

मिनी ट्रक के नीचे आई बाइक, युवक की मौत, दो घायल, ग्रामीणों ने लगाया जाम

locationभीलवाड़ाPublished: Feb 21, 2019 12:57:00 am

Submitted by:

tej narayan

स्पीड ब्रेकर बनाने की थी मांग, पोल से टकरा रुका ट्रक

Road accident in bhilwara

Road accident in bhilwara

भीलवाड़ा।

कोटा मार्ग पर ईरास के निकट बुधवार सुबह मिनी ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। बाइक ट्रक के नीचे आ गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दो जने घायल हो गए। टक्कर के बाद मिनी ट्रक विद्युत पोल से टकरा कर रूका। इससे पोल भी टूट गया। घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से गुस्साए लोगों ने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कर हाईवे जाम कर दिया। दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। पुलिस की एक घंटे की समझाइश पर जाम खोला गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर दुर्घटना का मामला दर्ज किया।
उपनिरीक्षक मेघना त्रिपाठी ने बताया कि माण्डलगढ़ से भीलवाड़ा आ रहे मिनी ट्रक ने ईरास के निकट कट को क्रॉस करते समय बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक पचास मीटर घसीटती चली गई। मिनी ट्रक पोल से टकरा कर रूका। बाइक सवार बड़लियास निवासी राहुल रेगर, जमनालाल रेगर व कालू बैरवा गम्भीर रूप से घायल हो गया। इन्हें अस्पताल ले गए, जहां राहुल ने दम तोड़ दिया। जमना व कालू का इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग आ गए व भीलवाड़ा-कोटा मार्ग जाम कर दिया।
लोगों ने आरोप लगाया कि मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। हाईवे पर डिवाइडर छोटे हैं। उनमें पौधे लगा दिए। इससे कट से निकलते वाहन चालकों को दूसरी साइड के वाहन नहीं दिख पाते। पुलिस उपाधीक्षक (सदर) राजेश आर्य व सदर पुलिस वहां पहुंची। करीब एक घण्टे चली समझाइश पर गति अवरोधक बनाने के आश्वासन पर जाम खोला गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो