scriptडिवाइडर से टकरा पलटे टै्रलर में लगी आग, धू-धूकर जला परचूनी सामान और साइकिलें | Road accident in Bhilwara | Patrika News

डिवाइडर से टकरा पलटे टै्रलर में लगी आग, धू-धूकर जला परचूनी सामान और साइकिलें

locationभीलवाड़ाPublished: Feb 14, 2019 11:59:54 pm

Submitted by:

tej narayan

 
माण्डल तिराहे पर ओवरटेक के प्रयास में हादसा

Road accident in Bhilwara

Road accident in Bhilwara

माण्डल।

भीलवाड़ा-अजमेर राजमार्ग पर माण्डल तिराहे के निकट गुरुवार रात टे्रलर अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटने के बाद उसमें आग लग गई। इससे उसमें भरा परचूनी सामान और साइकिलें जल गई। दो दमकलों ने आधा घंटे में आग पर काबू पाया। हादसे में चालक-खलासी झुलस गए। उनको मांडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आग लगने हाईवे पर जाम लग गया। माण्डल थाना पुलिस ने क्रेन से टे्रलर को सड़क किनारे करवा यातायात सुचारू करवाया।
परचूनी सामान और साइकिलों से लदा ट्रेलर पंजाब से हैदराबाद जा रहा था। मांडल तिराहे के निकट पीछे से ट्रक चालक ने ओवरटेक का प्रयास किया। टे्रलर चालक नियंत्रण नहीं कर पाया और डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इसके बाद उसमें आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हाईवे पर जाम लग गया। चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कंचन फैक्ट्री और जिला मुख्यालय से दमकल मंगवाई गई। वाहन में फंसे चालक लुधियाना निवासी जगदीप सिंह (45) व खलासी गुरप्रीत सिंह (40) को लोगों ने निकालकर मांडल अस्पताल पहुंचाया। लपटें दूर तक दिखाई दे रही थी। दो दमकलों की मदद से करीब आधा घण्टे में आग पर काबू पाया। टे्रलर को सीधे करवा कर यातायात सुचारू करने में पुलिस के पसीने छूट गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो