scriptगाजे-बाजे से निकली बंदर की शवयात्रा, विधि-विधान से हुआ दाह संस्कार, कराया मुंडन | Monkey's funeral procession in bhilwara | Patrika News

गाजे-बाजे से निकली बंदर की शवयात्रा, विधि-विधान से हुआ दाह संस्कार, कराया मुंडन

locationभीलवाड़ाPublished: Nov 09, 2018 08:01:47 pm

Submitted by:

abdul bari

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

बंदर की शवयात्रा

गाजे-बाजे से निकली बंदर की शवयात्रा, विधि-विधान से हुआ दाह संस्कार, कराया मुंडन

भीलवाड़ा

पंडेर क्षेत्र के टीटोङी गांव में शनिवार को हनुमान जी के मंदिर परिसर मे स्थित नीम के पेड़ पर सुबह 9 बजे ग्रमीणो ने पेड़ की ङाली पर बैठे एक बंदर पर नजर पड़ी। बंदर की हालत अस्वस्थ लग रही थी। बंदर को ग्रामीणो के सहयोग से पेड़ से नीचे उतारने की कोशिश की गई लेकिन इसी दौरान बंदर ने पेड़ की ङाली पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बंदर की गाजे बाजे के साथ शवयात्रा निकाली।
विधि विधान व मंत्रोच्चार के दाह संस्कार
बंदर की शवयात्रा मुख्य मार्गों से होकर गुजरती हुई शमशान घाट पहुंची। बंदर का नारियलों से दाह संस्कार किया गया। गाँव के कुछ नवयुवकों ने बंदर की आत्मा की शांति व मोक्ष के लिए अपने सिर मूंछ दाढी के बाल मुंडवा दिए। शवयात्रा की झलकियां के लिए ग्रामीण कोशिश करते दिखे। विधि विधान व मंत्रोच्चार के दाह संस्कार हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो