scriptरिश्ते शर्मसार: 7 साल की बेटी से बलात्कार कर रहा था हैवान पिता, तलवार से मारने की देता था धमकी | minor girl rape by father: 7 year old minor girl rape by father | Patrika News

रिश्ते शर्मसार: 7 साल की बेटी से बलात्कार कर रहा था हैवान पिता, तलवार से मारने की देता था धमकी

locationभीलवाड़ाPublished: Jul 17, 2019 02:27:25 am

Submitted by:

abdul bari

पिता ने अपनी सात साल की बेटी ( minor rape ) को हवस का शिकार बना लिया। रोंगटे खड़े कर देने वाला यह मामला बाल कल्याण समिति के समक्ष मंगलवार रात पहुंचा। समिति ने देर रात बच्ची का मेडिकल करवाया। दुष्कर्म ( minor girl rape by father ) की पुष्टि होने के बाद प्रतापनगर थाना पुलिस को पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज करने के आदेश दिए गया।

भीलवाड़ा.

रिश्तों को तार-तार करते हुए पिता ने अपनी सात साल की बेटी ( minor rape ) को हवस का शिकार बना लिया। रोंगटे खड़े कर देने वाला यह मामला बाल कल्याण समिति के समक्ष मंगलवार रात पहुंचा। समिति ने देर रात बच्ची का मेडिकल करवाया। दुष्कर्म ( minor girl Rape by father ) की पुष्टि होने के बाद प्रतापनगर थाना पुलिस को पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज करने के आदेश दिए गया।
बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सुमन त्रिवेदी ने बताया कि प्रतापनगर थाना इलाके में रहने वाली सात साल की बालिका ने परिजनों के साथ आकर शिकायत की। उसने बताया कि नौ माह पहले पिता की शराब की लत के से परेशान होकर उसकी मां घर छोड़कर चली गई थी। मां बेटी को भी साथ ले गई। कुछ समय बाद पिता उसे वापस ले आया। वह अपनी दादी व पिता के साथ रह रही थी। पिता उसे अपने कमरे में सुलाता था। उसने कई बार उससे दुष्कर्म किया।
पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

पीडि़ता ने अपनी काकी से इसकी शिकायत की। पड़ोस की महिला को भी बताया। काकी और पड़ोस की महिला बालिका को लेकर समिति के समक्ष उपस्थित हुई। पीडि़ता के बयान दर्ज कर उसका रात में ही मेडिकल करवाया गया। दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया। मामले की जांच थानाप्रभारी रोहिताश देवंदा कर रहे हैं।

मां ने भी आकर नहीं संभाला

पीडि़ता ने बताया कि घर छोड़कर गई उसकी मां खेत पर थी, तब पिता उसे ले आया था। इसके बाद भी मां ने भी उसे आकर नहीं संभाला। पिता के पास तलवार भी थी। वह तलवार से मार देने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो