scriptराजस्थान में फलों के नए भाव जारी… दामों में आया भारी उछाल, यहां देखें प्रति किलो भाव | fruits prices increasing day by day in rajasthan | Patrika News
भीलवाड़ा

राजस्थान में फलों के नए भाव जारी… दामों में आया भारी उछाल, यहां देखें प्रति किलो भाव

मंहगाई के बीच अब फलों के भावों ने तेजी से उछाल मारी है। शादी-विवाह के दौर और गर्मी के चलते मांग बढ़ी तो फलों के भाव भी आसमां छूने लगे हैं।

भीलवाड़ाApr 30, 2024 / 11:49 am

Supriya Rani

भीलवाड़ा. मंहगाई के बीच अब फलों के भावों ने तेजी से उछाल मारी है। शादी-विवाह के दौर और गर्मी के चलते मांग बढ़ी तो फलों के भाव भी आसमां छूने लगे हैं। इसके चलते फल आम आदमी की पहुंच से दूर होने लगे हैं। वैसे तो बेहतर स्वास्थ्य के लिए फलों के सेवन की सलाह दी जाती है। लेकिन, पिछले दिनों से शहर में फलों के ऊंचे दाम आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहे हैं। ऐसे में अनेक लोग फल खरीदने से ही कतराने लगे हैं। शहर में फलों के भावों को देखें तो आम तौर पर 80 से 100 रुपए प्रतिकिलो के भाव से मिलने वाले अनार के भावों में खूब इजाफा हुआ है। लाल अनार इन दिनों 150 से160 रुपए किलो के भाव बिक रहा है। इसी प्रकार 80 से 100 रुपए प्रतिकिलो मिलने वाले सेब के भाव भी 160 से 200 रुपए प्रतिकिलो तक पहुंच गए हैं। जबकि कुछ दिन पहले तक सेब के भाव 120 रुपए प्रतिकिलो थे। गर्मी के मौसम में मौसमी के रस का सेवन भी महंगा हो गया है। आम तौर पर 50 से 60 रुपए किलो बिकने वाली मौसमी के दाम 80 रुपए किलो तक बने हुए हैं। नारियल पानी पीना भी महंगा हुआ है। एक नारियल पानी 40-45 रुपए तक का बाजार में मिल रहा है। जबकि आम तौर पर नारियल पानी का एक पीस 30 रुपए तक का मिलता था।

पाइनेपल के दाम भी 120 रुपए प्रतिकिलो तक पहुंच गए हैं। जबकि कुछ दिन पहले तक पाइनेपल 80 रुपए प्रतिकिलो तक था। वहीं पपीता के भाव भी 50 से 60 रुपए प्रतिकिलो तक पहुंच गए हैं। जबकि कुछ दिन पहले तक पपीता 40 रुपए किलो बिक रहा था। संतरे के दामों में भी खूब उछाल आया है। कुछ दिन पहले तक संतरे के भाव 50 रुपए प्रतिकिलो थे। जो अब बढ़कर 120 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। अंगूर के भाव 80 रुपए किलो है। चीकू के दाम भी बढ़ गए हैं।

आम के भाव भी उछाल पर है। इन दिनों आम के भाव 140 रुपए प्रतिकिलो हैं। जबकि इस सीजन की शुरूआत में आम के भाव 100 रुपए प्रतिकिलो तक थे।

नींबू भी कर रहा जेब ढीली

गर्मी में इन दिनों नीबू के भाव भी ताव खा रहे हैं। बाजार में नींबू के दाम 200 रुपए प्रतिकिलो तक पहुंच गए हैं। नींबू के भाव तेज होने के बाद भी आमजन के लिए गर्मी में उपयोगी होने के कारण इसकी महंगे भाव में भी खरीद करना लोगों की मजबूरी बन गई हैं। गर्मी में अन्य फलों के मुकाबले नींबू की मांग ज्यादा बनी हुई है। लोग कम मात्रा में ही सही पर नींबू जरूर खरीद रहे हैं।

Home / Bhilwara / राजस्थान में फलों के नए भाव जारी… दामों में आया भारी उछाल, यहां देखें प्रति किलो भाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो