script

प्रसाद में पोहा और दाल खाने के बाद एक परिवार के 11 जने बीमार

locationभीलवाड़ाPublished: Jul 23, 2019 02:23:51 am

Submitted by:

mahesh ojha

रजवास में सोमवार रात प्रसाद में मिले पोहे और दाल खाने के बाद Food Poisoning एक परिवार के 11 जने बीमार हो गए

Food Poisoning in bhilwara

Food Poisoning in bhilwara

भीलवाड़ा।

शक्करगढ़ क्षेत्र के रजवास में सोमवार रात प्रसाद Food poisoning में मिले पोहे और दाल खाने के बाद एक परिवार के 11 जने बीमार हो गए। उनको जहाजपुर अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों का मानना है कि भीषण गर्मी के कारण दाल खराब हो गई। बासी दाल खाने से परिवार की हालत बिगड़ी।
जानकारी के अनुसार घाटारानी माताजी मंदिर में सावन के चलते श्रद्धालुओं को पोहे और दाल बांटी गई। रजवास से कंजर जाति के कुछ लोग प्रसाद एकत्र कर घर ले आए। रात में परिवार के लोगों ने खाया।Food Poisoning उसके बाद एक के बाद एक जने को उल्टी और दस्त होने लगी। परिवार के अन्य सदस्य 11 जनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। उनका चिकित्सक नईम अख्तर ने इलाज किया। मरीजों की संख्या ज्यादा होने से एएनएम और मेल नर्स को बुलवाया गया। उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। बीमारों में छह बच्चे और तीन महिलाएं थी।

चार दिन पहले भी बिगड़ी थी तबीयत

19 जुलाई को शाहपुरा क्षेत्र के प्रतापपुरा में कदमा महादेव मंदिर आश्रम में भी Food Poisoning चाय पीने के बाद एक दर्जन साधु और श्रद्धालुओं की हालत बिगड़ गई। उनको शाहपुरा सैटेलाइट अस्पताल से भीलवाड़ा रैफर किया गया था।

ट्रेंडिंग वीडियो