scriptफायरिंग की झूठी सूचना देना पड़ा भारी, छह गिरफ्तार | False Information firing in bhilwara | Patrika News

फायरिंग की झूठी सूचना देना पड़ा भारी, छह गिरफ्तार

locationभीलवाड़ाPublished: Sep 07, 2019 03:24:45 am

Submitted by:

jaiprakash singh

करेड़ा के निम्बाहेड़ा जाटान में शुक्रवार दोपहर फ ायरिंग की घटना में महिलाएं घायल होने की झूठी सूचना देना छह जनों को भारी पड़ गया।

False Information firing in bhilwara

False Information firing in bhilwara

करेड़ा।

करेड़ा के निम्बाहेड़ा जाटान में शुक्रवार दोपहर फ ायरिंग की घटना में महिलाएं घायल होने की झूठी सूचना देना छह जनों को भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इधर, झूठी सूचना से पुलिस की खासी मशक्कत हो गई।
करेड़ा थानाप्रभारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि निम्बाहेड़ा जाटान निवासी श्यामलाल प्रजापत ने करेड़ा पुलिस व जिला मुख्यालय स्थित अभय कमांड सेंटर पर फ ोन पर सूचना दी कि निम्बाहेड़ा जाटान रोड पर किसी ने फायरिंग कर दी है। घटना में दो-तीन महिलाएं घायल हो गई हैं। लोगों ने रोड भी जाम कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो एेसी कोई वारदात नहीं हुई थी। पता चला कि खेत का रास्ता बंद करने को लेकर श्यामलाल की मां तोलीदेवी की किसी से कहासुनी हुई थी। झूठी सूचना देने पर करेड़ा पुलिस ने निम्बाहेड़ा निवासी श्यामलाल प्रजापत, बालकिशन प्रजापत, दिनेश कुम्हार, अनिल कुम्हार, अंबालाल कुम्हार व ओमप्रकाश कु म्हार को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो