थानाप्रभारी सहदेव चौधरी ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उसके छोटे भाई की मनोदशा ठीक नहीं है। छोटे भाई की पत्नी के किसी से अवैध सम्बंध है, जिसे लेकर परिजन नाराज है। महिला का अपने बच्चों के साथ बर्ताव भी ठीक नहीं है। भीलवाड़ा पढऩे वाले उसका बेटा ९ अक्टूबर को गांव आया था। उसने मां से किसी बात को लेकर आपत्ति जताई तो उसे घर से निकाल दिया और खाना भी नहीं दिया। इस पर किशोर ने परिवादी बड़े पिता को फोन पर घटना की जानकारी दी।
पीहर पक्ष भी था मौजूद, टोकने पर हमला
जेठ समझाने के लिए विवाहिता के घर गया। वहां पहले से उसकी मां, भाभी और भाई मौजूद थे। जेठ ने आपत्ति जताई तो तीनों ने उसकी लात-घूसों से पिटाई की। ब्लेड से जेठ का गुप्तांग काटने की कोशिश की। वह लहूलुहान हो गया। इस पर आरोपी भाग गए। इस दौरान परिजन और अन्य लोग आ गए। गंभीर घायल परिवादी को कोटा ले जाया गया। छह दिन उपचार के बाद उसने सोमवार को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी।