scriptपरिंदो को भी दे रहे दाना, पानी, भिलाई ग्रेट का संदेश दिया वी क्लब्स ने | Patrika News
भिलाई

परिंदो को भी दे रहे दाना, पानी, भिलाई ग्रेट का संदेश दिया वी क्लब्स ने

दि एसोसिएशन ऑफ वी क्लब्स ऑफ इंडिया डिस्ट्रिक्ट 323 – जी -3, एरिया -1 की एरिया ने आरोही कार्यक्रम किया। इसमें एरिया ऑफीसर वी सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में भिलाई के एक होटल के सभागार में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम को खास बनाने के लिए और समाज को मानवता का संदेश देने के लिए, हाल में साज सज्जा के रूप में एक प्याऊ में पानी पिलाती महिला को दर्शाया गया। पानी पीकर तृप्त होते राहगीर को भी दर्शाया गया। समाज को इसके माध्यम से संदेश दिया गया कि भिलाई ग्रेट है।

भिलाईMay 03, 2024 / 09:02 pm

Abdul Salam

दि एसोसिएशन ऑफ वी क्लब्स ऑफ इंडिया डिस्ट्रिक्ट 323 – जी -3, एरिया -1 की एरिया ने आरोही कार्यक्रम किया। इसमें एरिया ऑफीसर वी सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में भिलाई के एक होटल के सभागार में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम को खास बनाने के लिए और समाज को मानवता का संदेश देने के लिए, हाल में साज सज्जा के रूप में एक प्याऊ में पानी पिलाती महिला को दर्शाया गया। पानी पीकर तृप्त होते राहगीर को भी दर्शाया गया। समाज को इसके माध्यम से संदेश दिया गया कि भिलाई ग्रेट है।

पक्षियों के लिए सकोरों में जल

कार्यक्रम में भीषण गर्मी के दौरान इंसानों के साथ-साथ उन परिंदों का भी खास ध्यान रखने की बात सभागार में नजर आ रही थी। पेड़ पर मिट्टी के सकोरों में जल व पक्षियों के लिए दाना रखने का संदेश भी दिया गया है। इससे भीषण गर्मी में परिदों को शहर में भी पानी और दाना आसानी से मिले।

स्वागत गीत से शुरू हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम के शुरू में भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया। ध्वज वंदना वी क्लब भिलाई वीनस की वी लता अग्रवाल ने की। स्वागत भाषण अध्यक्ष वी रितु अग्रवाल ने दिया। गणेश वंदना शिवानी अग्रवाल ने नृत्य पेश कर किया। स्वागत गीत वी संगीता फराज खानवाले, वी अनिता गुप्ता ने गाया। प्रस्तुति वी सुनीता अग्रवाल व वी रश्मि जैन की थी। मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट वी अनिता अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर कृतिका ज्ञानी, डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष वी ऊषा अग्रवाल, वी भारती अग्रवाल, वी अनिता पांडेय, वी सरोज अग्रवाल, अध्यक्ष वी रितु अग्रवाल मौजूद थे।

5 क्लबों के सदस्यों का किया स्वागत

कार्यक्रम में एरिया ऑफीसर वी सुनीता शर्मा ने उनके एरिया के तहत आने वाले सभी पांच क्लबों के सदस्यों का स्वागत किया। उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सब एक परिवार हैं और वी परिवार का हर सदस्य अपना दायित्व बखूबी निभा रहा है।

कोई काम शिद्दत से करें तो मिलती है सफलता

मुख्य अतिथि वी अनिता अग्रवाल ने कहा कि हमारे अंदर कार्य करने का जुनून होना चाहिए, वो जुनून ही हमें सामान्य से विशेष बनाएगा। विशिष्ट अतिथि डॉ कृतिका ज्ञानी ने कहा कि कोई काम शिद्दत से करने की सोचते हैं, तो सारी कायनाते उस कार्य को पूरा करने में जुट जाती है। इसलिए हमारी सोच अच्छी होनी चाहिए।

इनको किया गया सम्मानित

इस मौके पर एरिया ऑफिसर सुनीता शर्मा ने अवार्ड देकर सर्वश्रेष्ठ क्लब के लिए वी क्लब भिलाई ग्रेट को सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष के लिए वी कविता गोयल वी क्लब भिलाई वीनस को सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ सचिव के लिए वी मंजू बंसल वी क्लब भिलाई ग्रेट को सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ कोष संचालन के लिए वी भारती अग्रवाल वी क्लब भिलाई ग्रेट को सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ माइक्रो चेयरपर्सन के लिए वी प्रभा पटेल वी क्लब भिलाई ग्रेट को सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ बैनर प्रजेंटेशन के लिए वी क्लब रायपुर दिवास को सम्मानित किया। बेस्ट ड्रेस के लिए वी क्लब भिलाई ग्रेट को सम्मानित किया। सर्वाधिक उपस्थिति के लिए वी क्लब भिलाई वीनस को सम्मानित किया। सर्वाधिक सक्रिय सदस्य के लिए वी सुनीता बल्लेवार को सम्मानित किया। वहीं पांचों क्लबों के सदस्यों ने मिलकर एरिया ऑफीसर का शॉल श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन वी मंजू बंसल व आभार प्रदर्शन वी भावना गुल्हाने ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Hindi News/ Bhilai / परिंदो को भी दे रहे दाना, पानी, भिलाई ग्रेट का संदेश दिया वी क्लब्स ने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो