script12 बोर बंदूक के 38 राउंड, नकदी और जेवरात के साथ तीन चोर गिरफ्तार | Three thieves arrested with cash and jewelery | Patrika News

12 बोर बंदूक के 38 राउंड, नकदी और जेवरात के साथ तीन चोर गिरफ्तार

locationभिलाईPublished: Feb 12, 2019 06:02:14 pm

जिला पुलिस ने शहर के ममता नगर और राम नगर सहित दुर्ग जिले में चोरी करने वाले गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Rajnandgaon patrika

12 बोर बंदूक के 38 राउंड, नकदी और जेवरात के साथ तीन चोर गिरफ्तार

राजनांदगांव@Patrika. जिला पुलिस ने शहर के ममता नगर और राम नगर सहित दुर्ग जिले में चोरी करने वाले गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह से पुलिस ने सोने चांदी के जेवर, नकदी सहित 12 बोर बंदूक के 38 राउंड बरामद किया है। एक बाइक जिसे दुर्ग से चुराई गई थी उसे भी बरामद किया है।
बाइक दुर्ग से चुराई गई थी

गिरफ्तार सभी आरोपी बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों में मुकेश उर्फ कामतु, राजेश उर्फ छोटू और शशिकांत उर्फ गोलु शामिल हैं। इन आरोपियों से शहर में हुई अन्य चोरियों के बारे में खुलासा हो सकता है। @Patrika पुलिस ने आरोपियों को 12 बोर के राउंड बेचने के फिराक में तुलसीपुर रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह किसी बड़े वारदात को अंजाम देने साजिश भी रच रहे थे। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने के बाद राहत की सांस ली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो