scriptपरिवार वाले जिसे विदेश भागना बता रहे थे उस नामी गुंडे को पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार | Police arrest habitual offender from home | Patrika News

परिवार वाले जिसे विदेश भागना बता रहे थे उस नामी गुंडे को पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार

locationभिलाईPublished: Jan 12, 2019 10:39:54 pm

गुंडा शशिकांत राय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हाफ मर्डर और लूट की वारदात को अंजाम देकर २२ दिन से फरार था। अपने घर में ही छुपा था। जब पुलिस उसके घर पहुंचती तो घरवाले उसके नेपाल जाने की बात करते थे।

Bhilai crime

परिवार वाले जिसे विदेश भागना बता रहे थे उस नामी गुंडे को पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार

भिलाई@Patrika. गुंडा शशिकांत राय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हाफ मर्डर और लूट की वारदात को अंजाम देकर २२ दिन से फरार था। अपने घर में ही छुपा था। जब पुलिस उसके घर पहुंचती तो घरवाले उसके नेपाल जाने की बात करते थे। मुखबिर से पुलिस सूचना मिली। आरोपी को हाफ मर्डर और लूट के प्रकरण में रिमांड पर भेज दिया। इस मामले में गुंडा पिंकी राय और हुक्कु साहू को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर चुकी। दोनों जेल में है। भिलाई नगर सीएसपी श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि थाने का निगरानी गुंडा बदमाश शशिकांत राय (४५) सड़क-२ गणेश नगर रिसाली का रहने वाला है। २० दिसम्बर को मरोदा मार्केट चौक में मछली बेचने वाले को बीच सड़क में मारपीट की थी। इस दौरान किसी भी व्यक्ति ने आरोपी को मारपीट करने से छुड़ाने का साहस नहीं जुटा पाया। पुलिस ने बताया कि शशिकांत के खिलाफ करीब डेढ़ दर्जन अपराधिक मामले दर्ज हैं।
थाने में घुसकर की थी मारपीट
वर्ष २०१४ में नेवर्ई थाने में घुसकर सहायक निरीक्षण से मारपीट किया था। उसके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामला दर्ज हुए।

वह बाथरुम में छुपा था
एएसपी शहर विजय पांडेय ने बताया कि नेवई थाने का गुंडा बदमाश शातिर अपराधी है। सूचना मिली कि वह नेपाल नहीं गया है और अपने घर ही रहता है। पुलिस ने उसके घर पर रेड मारी तो वह बाथरुम में छुपा था। रिमांड पर भेजा गया।
शराब पीने पैसे नहीं देने पर बाइक सवार युवक को पीटा

भिलाई. नेहरू नगर फ्लाई ओवरब्रिज से काम कर घर लौट रहे एक बाइक सवार को तीन युवकों ने जवाहर नगर पेट्रोल पंप के पास रोक लिया। उससे जबरदस्ती शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगे। युवक ने पैसे देने से इनकार किया तो तीनों ने मिलकर उसकी धुनाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अजय कुमार और उसके दो साथियों के खिलाफ धारा २९४ (गली गलौज), ३२३ (मारपीट), ३२७ (), ३४१ (शराब के लिए पैसे मांगना), ३४ (दो अधिक) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। तीनों युवक पकड़ लिए गए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो