सुपेला थाना प्रभारी राजेन्द्र कंवर ने बताया कि वैशाली नगर के इडब्ल्यूएस-542 आवास कृष्णा मूर्ति पिल्ले का है। उन्होंने छतरपुर टीकमगढ़ निवासी रवि सिंह (32 वर्ष) को किराए पर दिया था। रवि फिनाइल का होलसेल व्यापारी था। अपनी पत्नी रूपा सिंह और चार साल के बेटे के साथ यहां रहता था। सोमवार को रवि और उसकी पत्नी को देखा गया। इसके बाद से घर में ताला बंद था। लाश पूरी तरह से नीली पड़ गई थी। जहर खुरानी की आशंका है। घटना के आस-पास संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले।
11 साल पहले टीकमगढ़ से आया था रवि
यहां से विक्की नाम का युवक काम करने मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ गया था। वहांं रवि से उसकी जान पहचान हुई। उसी के साथ 11 साल पहले रवि भिलाई आ गया। यहां पहले विक्की के साथ रहकर केबल नेटवर्क में काम करने लगा। बाद में खुद फिनाइल का होलसेल व्यापार करने लगा।

पुलिस इसलिए कर रही पत्नी पर शक
सोमवार को रूपा सिंह की भाभी और उसके बच्चे घर पर आए थे। जिसे पड़ोसियों ने उसी दिन शाम 5 बजे अंतिम बार देखा था। रूपा अपनी भाभी के साथ चली गई। इसके बाद से वह दोबारा लौटकर कमरे में नहीं आई। मकान के पीछे वाले कमरे में रवि की लाश मिली, लेकिन पीछे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। साथ ही मुख्य दरवाजा को सेंटर लॉक किया गया था। उसमें ताला नहीं लगा था।

पिता ने कहा बेटी मायके नहीं आई
पुलिस ने रवि के ससुर राजीव नगर निवासी मोती लाल साव को मौके पर बुलवाया। पूछताछ में मोती लाल ने पुलिस को बताया कि रूपा मायके नहीं गई है। इस पर पुलिस शक गहरा गया है। पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की इंतजार है। crime news

पत्नी बच्चे को लेकर गायब, मोबाइल बंद
रवि सिंह की पत्नी रूपा बेटे के साथ गायब है। उसका मोबाइल भी बंद बता रहा है। इसलिए पुलिस की शक की सुई उसकी पत्नी की ओर घुम रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रही थी रूपा
भिलाई में केबल नेटवर्किग व्यवसाय के दौरान रवि की राजीव नगर सुपेला की रूपा साव से जान पहचान हुई। वर्ष 2012 में रूपा से रवि ने शादी कर ली। इसके बाद दोनों किराए के मकान में रहने लगे। रवि पत्नी रूपा को सरकारी नौकरी करवाना चाहता था। रूपा पुलिस में भर्ती होना चाहती थी। इसी की वह तैयारी कर रही थी।

ट्रांसपोर्टिंग का कारोबार शुरू करना चाहता था रवि
रवि के ससुर मोती लाल साव ने पुलिस को बताया कि उसने छह माह पहले फिनाइल का काम बंद कर दिया था। वह ट्रांसपोर्टिंग का कारोबार शुरू करना चाहता था। इसके लिए वह ट्रक खरीदने की तैयारी में था। फाइनेंस कंपनी से बातचीत हो गई थी। मोतीलाल ने बताया कि ट्रक फायनेंस कराने उसकी जमीन का कागजाद लिया था। अचानक आत्महत्या क्यों कर ली समझ से परे है।

पुलिस इन बिंदुओं पर करेगी पूछताछ
लोगों ने बताया कि आखिरी बार रूपा को उसकी भाभी के साथ देखा गया। भाभी तो घर में है, लेकिन रूप बेटे को लेकर गायब है। पुलिस रूपा की भाभी से पूछताछ करेगी। रूपा लापता है। वह अपने मायके भी नहीं गई। उनके पिता भी खुद उसकी तलाश कर रहा है। मोबाइल भी बंद बता रहा है। पुलिस उसका कॉल डिटेल खंगालेगी। सीएसपी अजीत यादव ने बताया कि वैशाली नगर में बंद कमरे में लाश मिली। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रायपुर मेकाहारा भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।