script

दुल्हन की तरह सजी सुहागिनें , ट्विनसिटी में सैकड़ो महिलाओं ने थालियां बांट की पूजा

locationभिलाईPublished: Oct 17, 2019 08:56:40 pm

मिनी इंडिया भिलाई में खासकर दोपहर को पंजाब जैसा माहौल रहा। भिलाई के वैशाली नगर व टाउनशिप के सेक्टर्स सहित कॉलोनियों में सामूहिक पूजा की गई। महिलाएं आपस में एक दूसरे के साथ थालियां बांटी और पूजा की।

दुल्हन की तरह सजी सुहागिनें , ट्विनसिटी में सैकड़ो महिलाओं ने थालियां बांट की पूजा

दुल्हन की तरह सजी सुहागिनें , ट्विनसिटी में सैकड़ो महिलाओं ने थालियां बांट की पूजा

भिलाई@Patrika. हथेली पर मेहंदी रचाई और डे्रस की मेचिंग चूडिय़ां पहनकर अपना रूप निखार सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को करवा चौथ का व्रत रखा। करवाचौथ व्रत की तैयारी सुहागिनों ने पहले ही कर रखी थी। वहीं विवाह योग्य लड़कियों ने भी व्रत रखा। मिनी इंडिया भिलाई में खासकर दोपहर को पंजाब जैसा माहौल रहा। भिलाई के वैशाली नगर व टाउनशिप के सेक्टर्स सहित कॉलोनियों में सामूहिक पूजा की गई। महिलाएं आपस में एक दूसरे के साथ थालियां बांटी और पूजा की। इसी तरह रात में चांद के दीदार के साथ वे अपना व्रत पूरा करेंगी। इस बार करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को चांद के दीदार के लिए रात आठ बजकर 19 मिनट तक का इंतजार करना होगा। ज्योतिष पं. विनोद चौबे ने बताया कि चंद्रउदय का समय 8 बजकर 15 मिनट है। जबकि करीब 8 बजकर 19 मिनट पर चंद्रदेव के दर्शन हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार लाभ चौघडिय़ां में चंद्रउदय हो रहा है। जो अच्छा योग है। वहीं करवा पूजन के लिए 7 बजकर 29 मिनट से 9 बजकर १३ मिनट का समय शुभ है।

ट्रेंडिंग वीडियो