script

दुर्ग निगम के अधिकारी का वाहन खाई में गिरा, 6 घायल, सभी सिम्स बिलासपुर में भर्ती, घायलों की हालत खतरे से बाहर

locationभिलाईPublished: Dec 08, 2018 09:18:32 pm

अमरकंटक जाते समय दुर्ग नगर पालिक निगम के भवन अधिकारी तापस कांतिदेव का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गाड़ी खाई में गिरने से पांच लोगों को चोट आई है। इनमें से तीन निगम कर्मचारी हैं। घायलों का उपचार सिम्स बिलासपुर में चल रहा है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बतार्ई जा रही है।

Durg patrika

दुर्ग निगम के अधिकारी का वाहन खाई में गिरा, छह लोग घायल, सभी सिम्स बिलासपुर में भर्ती, स्थिति में सुधार

दुर्ग@Patrika. अमरकंटक जाते समय दुर्ग नगर पालिक निगम के भवन अधिकारी तापस कांतिदेव का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात डेढ़ बजे गौरेला रोड स्थित लमनी में हुई। गाड़ी खाई में गिरने से पांच लोगों को चोट आई है। इनमें से तीन निगम कर्मचारी हैं। घायलों का उपचार सिम्स बिलासपुर में चल रहा है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बतार्ई जा रही है।
वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया
@Patrika.जानकारी के मुताबिक भवन अधिकारी चरोदा निवासी तापस कांति देव अपने सहकर्मी व अन्य परिचित अमरकंटक जा रहे थे। इसी बीच बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन जैसे ही दुर्घटनाग्रस्त हुई उसमें सवार सभी घबरा गए। वे जैसे-तैसे गाड़ी से बाहर आए। इसके बाद भवन अधिकारी तापस ने ११२ डायल कर कंट्रोल रूम को सूचना दी। एंबुलेंस आने तक तीन बज गए थे। इसके बाद सभी को सिम्स ले जाया गया।
शहर में रही चर्चा
निगम के अधिकारी व कर्मचारियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना शहर में सुबह आ गई थी, लेकिन वास्तविक स्थिति की जानकारी नहीं मिलने से कई तरह की अफवाह फैली रहीं। बाद में अधिकारियों की स्थिति सामान्य होने की जानकारी मिलने पर निगम के अन्य अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
ये हुए घायल
@Patrika.तापस कांति देव (५३ वर्ष) भवन अधिकारी, अकिंता ठाकुर (२१ वर्ष) उप अभियंता, विजय सिंह (३३ वर्ष) कम्प्यूटर ऑपरेटर, गौतम नगर निवासी पुरी गिरी (२५ वर्ष), धमधा निवासी मुस्कान साहू (२१ वर्ष), पदमनाभपुर निवासी प्रवीण पवार (२३ वर्ष)।

ट्रेंडिंग वीडियो