भाजपा पार्षद पियूष मिश्रा, मनोज यादव, रंग बहादुर का संयुक्त रूप से कहना है कि सुबह सफाई कामगारों ने निष्ठा एप में हाजिरी लगवाई। वार्ड में काम करवाया। ड्यूटी पूरी होने से पहले हर जोन से ५-१० लोगों को बसों में रायपुर भेजा गया। कामगारों की ड्यूटी दोपहर दो बजे तक होती है।
दोपहर दो बजे जोन कार्यालय में अटेंडेंस होने के बाद ही छुट्टी किया जाता है। ड्यूटी समय पूरा होने से पहले वैशाली नगर जोन, नेहरू नगर जोन, रिसाली और खुर्सीपार क्षेत्र से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बसों में मजदूरों को भी भेजा गया है।
रायपुर में किसान आभार सम्मेलन
नया रायपुर के राज्योत्सव मैदान में किसान आभार सम्मेलन है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सम्मेलन में शामिल होने रायपुर पहुंचे हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को उनकी सभा में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी की ओर से बस और जाने वाले लोगों के लिए पूड़ी और हलुवा की व्यवस्था भी की गई है।