script

Big Breaking : चुनाव प्रचार कर रहे बीजेपी कार्यकर्ता का अपहरण, कांग्रेस पार्षद के खिलाफ जुर्म दर्ज

locationभिलाईPublished: Nov 15, 2018 12:00:36 am

भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पांडेय के समर्थन में बुधवार को चुनावी बिल्ला बांट रहे कार्यकर्ता का अपहरण हो गया। इसके बाद भाजपा समर्थक बड़ी संख्या में भिलाई नगर थाना पहुंचे।

#cgelection2018

Big Breaking : चुनाव प्रचार कर रहे बीजेपी कार्यकर्ता का अपहरण, कांग्रेस पार्षद के खिलाफ जुर्म दर्ज

भिलाई. भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पांडेय के समर्थन में बुधवार को चुनावी बिल्ला बांट रहे कार्यकर्ता का अपहरण हो गया। इसके बाद भाजपा समर्थक बड़ी संख्या में भिलाई नगर थाना पहुंचे। कांग्रेसी पार्षद और नगर निगम के एमआइसी मेबर सूर्यकांत सिन्हा के खिलाफ आरोप लगाते हुए शिकायत की। पुलिस ने सिन्हा और उसके साथियों केखिलाफ धारा १७१ (२क) (प्रचार प्रसार से रोकना), २९४ (गाली गलौज), ३२३ (मारपीट), ५०६ बी (जान से मारने की धमकी) और ३४२ (किसी का आना-जाना रोकना) के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है।
कार में बैठाकर महापौर के सेक्टर-5, सड़क-41 स्थित निवास ले गए

घटना बुधवार को दोपहर बाद ३ बजे की है। भिलाई नगर थाना टीआई गौरव तिवारी ने बताया कि सेक्टर ६ बी मार्केट निवासी एन रामचंद्र राव (रामा) ने सेक्टर-६, वार्ड ५५ के पार्षद सूर्यकांत सिन्हा के खिलाफ शिकायत की। उसने बताया कि किराए के मकान में रहने वाला राजिम निवासी केशव पटेल (२२) उसके साथ केबल का काम करता है। अभी भाजपा प्रत्याशी की तरफ से चुनाव प्रचार कर रहा था। पार्षद सूर्यकांत सिन्हा के निवास सड़क-1२ की तरफ प्रचार करने गया था। जहां सूर्यकांत ने केशव को देखते ही पकड़ लिया। उसे भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करने से मना करने लगा। इसी बात पर उसके साथ मारपीट की। रामा जब बीच बचाव करने लगा, तो उसे धमकाते हुए बीच में नहीं पडऩे कहा। इतने में सूर्यकांत अपने साथियों के साथ मिलकर केशव को कार में बैठाकर महापौर के सेक्टर-५, सड़क-४१ स्थित निवास ले गए जहां से इन दिनों उनकी चुनावी गतिविधियां भी संचालित हो रही है। इसके बाद से केशव लापता है और उसका मोबाइल भी बंद है। पुलिस ने आरोपी सूर्यकांत सिन्हा और उसके साथियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।
मुझे षडयंत्रपूर्वक फंसाया जा रहा है- सूर्यकांत

पार्षद सूर्यकांत सिन्हा का कहना है कि केशव हमारे मोहल्ले में प्रचार कर रहा था। जब मैंने उससे पूछा तो कहा कि कॉलेज की ओर से उसे प्रचार करने के लिए भेजा गया है। उसके बदले में पेमेंट करते है, जिसका वीडियो बना लिया। उस लड़के ने यह बात भाजपा के कार्यकर्ताओं को बताई होगी। मैं शाम ४ बजे राहुल गांधी की सभा में था। नगर निगम में ढाई साल से मुझे प्रताडि़त किया जा रहा है।
साक्ष्य के आधार पर अपहरण का जुर्म दर्ज

एएसपी शहर विजय पांडेय ने बताया कि घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हंै। केशव के साथ मारपीट के बाद उसे सेक्टर 5 कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव का कार्यालय ले गए। उसके बाद से लापता है। युवक की तलाश की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर अपहरण का जुर्म दर्ज किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो