script

मुश्किल हालात में BSP को लाभ पहुंचाने वाले 772 कार्मिकों को मिलेगा नेहरू अवॉर्ड, जानिए कैसे किया श्रमवीरों ने काम

locationभिलाईPublished: Feb 03, 2019 03:12:23 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

भिलाई इस्पात संयंत्र को आंतरिक संसाधनों से आर्थिक लाभ पहुंचाने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया जा रहा है। इनमें स्टील मेंल्टिंग शॉप की टीम भी शामिल हैं।

patrika

मुश्किल हालात में BSP को लाभ पहुंचाने वाले 772 कार्मिकों को मिलेगा नेहरू अवॉर्ड, जानिए कैसे किया श्रमवीरों ने काम

भिलाई. भिलाई इस्पात संयंत्र को आंतरिक संसाधनों से आर्थिक लाभ पहुंचाने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया जा रहा है। इनमें स्टील मेंल्टिंग शॉप की टीम भी शामिल हैं। इस टीम ने जिस एसएमएस-२ की मशीन से बिलेट का उत्पादन किया जाता था, वहां से ब्लूम का उत्पादन करने मशीन को मॉडिफाइ किया। इस वजह से ही जनवरी २०१९ में रेलपांत का रिकॉर्ड उत्पादन हो पाया।
पुरस्कारों की घोषणा कर दी
एक टीम ने यूआरएम को भी आंतरिक संसाधन से बेहतर किया है, जिसके लिए उनको भी पुरस्कार दिया जाएगा। भिलाई इस्पात संयंत्र में हर साल तीन पुरस्कार बेहतर काम करने वाले कार्मिकों को दिए जाते हैं। इन पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है।
व्यक्तिगत बेहतर कार्य के लिए दिया जाएगा अवार्ड
संयंत्र के 772 कार्मिकों को इन पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। जवाहरलाल पुरस्कार अधिकारियों को व्यक्तिगत परफार्मेंस पर दिया जाता है। इसमें अफसरों को नगद राशि व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। इसी तरह से नेहरू अवार्ड कर्मियों को व्यक्तिगत बेहतर कार्य के लिए दिए जाते हैं। जिसमें प्रमाण पत्र व ३००० देते हैं।
कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा
इसके अलावा कर्मचारी व अधिकारियों के ग्रुप को जवाहर लाल नेहरू अवॉर्ड दिया जाएगा, जिसमें एक हजार रुपए देने का प्रावधान है। नेहरू सांस्कृतिक भवन, सेक्टर-1 में बीएसपी सीईओ एके रथ सोमवार शाम ४.३० बजे इस अवार्ड से कार्मिकों को सम्मानित करेंगे। यह पुरस्कार बीएसपी के अलग-अलग विभागों के कार्मिकों को दिया जाना है।
प्रबंधन को पहुंचाया लाभ
जवाहर लाल नेहरू समूह अवॉर्ड में अधिकतम कार्मिकों की संख्या १० होती है। वहीं दो अन्य पुरस्कार कर्मियों के खुद के काम पर दिया जाता है। इन पुरस्कारों में ऐसे कर्मचारी भी शामिल हैं, जो नियमित ड्यूटी करते हैं, उनका अवकाश कम है। इसके अलावा अपने विभाग में बेहतर काम कर प्रबंधन को आर्थिक लाभ पहुंचाने वाले भी शामिल हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो