scriptइंटकवेल का ट्रांसफार्मर जला, भीषण गर्मी में 40 हजार घरों के नल से नहीं आया पानी | Bhilai municipal corporation water crisis | Patrika News

इंटकवेल का ट्रांसफार्मर जला, भीषण गर्मी में 40 हजार घरों के नल से नहीं आया पानी

locationभिलाईPublished: May 27, 2019 04:57:44 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

नगर पालिक भिलाई के इंटकवेल का ट्रांसफार्मर जलने की वजह से सोमवार की सुबह शहरवासियों को जल संकट का सामना करना पड़ा।

patrika

इंटकवेल का ट्रांसफार्मर जला, भीषण गर्मी में 40 हजार घरों के नल से नहीं आया पानी

भिलाई. नगर पालिक भिलाई के इंटकवेल का ट्रांसफार्मर जलने की वजह से सोमवार की सुबह शहरवासियों को जल संकट का सामना करना पड़ा। शहर के 47 वार्डों के 40 हजार घरों के नलों में पानी नहीं आया। शिवनाथ नदी तट स्थित इंटकवेल के पंप हाउस की 220 केवी ट्रांसफार्मर का पैनल बोर्ड रविवार को जल गया था। इसके मरम्मत के लिए निगम और विद्युत वितरण कंपनी के 18 कर्मचारियों को लगभग 12 घंटे मशक्कत करना पड़ा। सुबह 3 बजे तक मेंटनेंस चला। मेंटनेंस के बाद नेहरू नगर स्थित 77 एलएलडी फिल्ट प्लांट में रॉ वाटर की सप्लाई शुरू किया गया है।
77 एमएलडी फिल्टर प्लांट से टंकियां को भरना शुरू किया गया। सबसे पहले वीर शिवाजी नगर जोन-4 खुर्सीपार की टंकी को भरा गया। दोपहर 2 बजे के बाद शहीद वीर नारायण सिंह नगर, बालाजी नगर, न्यू खुर्सीपार और छावनी में सप्लाई किया गया।
40 हजार घरों के नलों में नहीं आया पानी
सोमवार की सुबह शहर के 47 वार्डों के 40 हजार घरों के नलों में पानी नहीं आया। भीषण गर्मी में पानी नहीं आने से हाहाकार मच गया। 77 एमएलडी फिल्टर प्लांट से नेहरू नगर, स्मृति नगर, फरीद नगर, वैशाली नगर, बैकुंठधाम, हाउसिंग बोर्ड, मदर टेरेसा जोन कार्यालय, वीर शिवाजी नगर और रिसाली जोन कार्यालय स्थित 32 लाख लीटर की टंकी को भरा जाता है। लगभग 40 हजार घरों में पानी सप्लाई किया जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो