scriptघर के बाहर खेल रहे मासूम पर शुकर ने किया जानलेवा हमला, आप भी रहिए सर्तक खूंखार हो गए हैं जानवर | Bhilai Municipal corporation, Pig attack children in Bhilai | Patrika News

घर के बाहर खेल रहे मासूम पर शुकर ने किया जानलेवा हमला, आप भी रहिए सर्तक खूंखार हो गए हैं जानवर

locationभिलाईPublished: Feb 09, 2019 10:51:10 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

वार्ड-२० स्थित पापोसा ट्रांसपोर्ट के खेल रहे एक साल के मासूम वेदांत सिंह पिता विजय सिंह पर शुकर ने हमला कर दिया।

patrika

घर के बाहर खेल रहे मासूम पर शुकर ने किया जानलेवा हमला, आप भी रहिए सर्तक खूंखार हो गए हैं जानवर

भिलाई. वार्ड-२० स्थित पापोसा ट्रांसपोर्ट के खेल रहे एक साल के मासूम वेदांत सिंह पिता विजय सिंह पर शुकर ने हमला कर दिया। इससे वेदांत काफी डर गया है। घटना से वेदांत को चेहरे पर खरोच आई है। वार्ड-२० के लोगों का कहना है कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे वेदांत घर के बाहर खेल रहा था।
शुकर ने कर दिया हमला
इसी दौरान पास से गुजर रहा एक शुकर ने वेदांत पर हमला कर दिया। चेहरे को पंजा से दबोच लिया। इससे वेदांत छटपटाने लगा। जिसे देखते ही आसपास के लोग दौड़े। पत्थर मारकर बच्चे को छुड़ाया। १० बिस्तर बैकुंठधाम अस्पताल लेकर गए।
पहले भी हो चुकी है घटना
पिछले माह भी सुअरों के झुंड ने एक महिला को घायल कर दिया था। निगम ने सुअरों को पकडऩे के लिए अभियान चलाया। फिर बंद कर दिया। नोटिस देने के बावजूद भी एजेंसी शुकर पकडऩे में कामयाब नहीं हुई है। एक दिन में मुश्किल से १०-१२ शुकर पकड़ती है।
स्वच्छता विभाग प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने बताया कि दुर्घटना के बाद एजेंसी ने काम बंद कर दिया है। निगम प्रशासन की टीम सुअरों को पकड़ेगी। इसके लिए ११ कर्मचारियों की टीम बनाई है। आयुक्त ने जाल खरीदने के निर्देश दिए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो