script

महिला को लगा मच्छर काटा, लेकिन चंद घंटों में ही सामने आई सच्चाई और गंवा दी जान, ये है पूरा मामला

locationभरतपुरPublished: Sep 08, 2018 04:31:00 pm

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

woman dead by snake bite in Bharatpur

woman dead by snake bite in Bharatpur

डीग/ भरतपुर। भरतपुर में डीग के बरोली चौथ थाने में एक महिला की सांप के काटने से मौत हो गई। दरअसल महिला अपने घर में सो रही थी। तभी अचानक घर के पीछे खेत से सांप आ गया और करीब रात आठ बजे महिला को उंगली पर डस लिया। महिला को लगा कि कोई मच्छर काट गया है और वह दुबारा सो गई। उसके बाद महिला सलोनी पत्नी शिव लाल की करीब 11 बजे तबीयत खराब हुई, तो परिजनों ने महिला को डीग अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से उसको भरतपुर के आरएबीएम अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल महिला का पोस्टमार्टम जारी है और पुलिस छानबीन कर रही है।
महिला एपीपी की संदिग्ध अवस्था में मौत
वैर स्थित एसीजेएम न्यायालय में कार्यरत महिला एपीपी की शुक्रवार देर शाम बिजलीघर चौराहे पर संदिग्धावस्था में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सामने आया है कि मृतका के गले पर धारदार हथियार से काटने व मुंह पर चोटों के निशान हैं। पुलिस ने भी हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक युवती अविवाहिता है और धौलपुर की रहने वाली है। वह पांच बहनों में सबसे छोटी थी। पिता की मौत के बाद बड़ी बहन व जीजा ने ही उसे पाल पोसकर बड़ा किया था।
जानकारी के अनुसार बबीता पिप्पल पुत्री स्व. वीरेंद्र सिंह निवासी मोहन कॉलोनी धौलपुर वैर के एसीजेएम कोर्ट में एपीपी थी। जो कि भरतपुर के मास्टर आदित्येंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास किराए पर कमरा लेकर रहती थी। सूत्रों के मुताबिक 31 अगस्त से वह कमरे पर भी नहीं आई थी। हालांकि कोर्ट अवश्य जा रही थी।
मुंह, नाक व दो अन्य स्थानों पर चोट के निशान
शाम करीब सवा सात बजे वह वैर से हीरादास बस स्टैंड गई, जहां से ऑटो से वह बिजलीघर चौराहे पहुंची। ऑटो से उतरते ही वह सडक़ पर गिर पड़ी। लोगों की मदद से उसे आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि मृतका के गले पर ब्लेड या किसी अन्य धारदार वस्तु से काटने का निशान, मुंह, नाक व शरीर के दो अन्य स्थानों पर भी चोट के निशान मिले हैं। इस पर पुलिस को सूचना दी गई।
शनिवार सुबह हुआ पोस्टमार्टम
घटना की जानकारी मिलने पर मथुरा गेट थाने के एसएचओ धर्मेंद्र सिंह, एडिशनल एसपी सुरेश खींची मौके पर पहुंचे। जिसके बाद मृतका के परिजनों को सूचना दी गई। रात करीब 10 बजे मृतका के जीजा व मां अस्पताल पहुंचे। मृतका का शव मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां आज सुबह पोस्टमार्टम व रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो