थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि पक्का नाला अनाह गेट निवासी एक महिला ने सुबह करीब 8 बजे थाने पहुंची और बालक के लापता होने की सूचना दी। उसने बताया कि उकसा 4 वर्षीय पुत्र अन्य बच्चों के साथ घर के पास खिचड़ी लेने गया था। महिला ने उसके पुत्र को सरताज पुत्र रामदयाल कोली निवासी खानपुर थाना भुसावर पर ले जाने का शक जताया। महिला ने आरोपी के मोबाइल पर फोन किया, जिस पर उसने धमकाते हुए उसके पास आने की बात कही। महिला ने बच्चे को छोडऩे की गुहार लगाई लेकिन वह जिद पर अड़ा रहा। आरोपी ने बच्चे को ले जाने की धमकी दी। पुलिस ने उसके मोबाइल का साइबर सेल की मदद से ट्रेस किया और पीछा शुरू किया। महिला ने उससे बात कर आने की बात कही, जिस पर उसने स्टेशन के पास बुलाया। जिस पर पुलिस टीम एसआई नरगिस खान, हैड कांस्टेबल रामवीर सिंह, कांस्टेबल भगवान सिंह व जय सिंह मौके पर पहुंच गए और आरोपी को धरदबोचा और बालक को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया।
प्रेमी से झगड़ा होने पर लौट आई थी घर
थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि महिला पूर्व में आरोपी सरताज के साथ चली गई और करीब 4-5 माह उसके साथ रही। दोनों में बाद में झगड़ा होने पर महिला उसे छोड़कर भरतपुर लौट आई। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी उसके घर पर देखा तो लेकिन उसका दाव नहीं लगा। मंगलवार सुबह बच्चा मिलने पर उसे लेकर भाग निकला।