script

नहाने गयीं दो लड़कियां गंगा में डूबीं, एक दिन बाद ही परिवार में थी शादी

locationभदोहीPublished: Jun 25, 2019 01:25:52 pm

भदोही के गोपीगंज कोतवाली अन्तर्गत बेहरोजपुर गंगा घाट पर हुुुई घटनाा।

Drown in Ganga

गंगा में डूबा

भदोही . यूपी के भदोही जिले में एक परिवार में शादी की खुशियां उस समय गम में गंगा में नहाने गयीं परिवार की दो लड़कियां डूब गयीं। पुलिस और गोताखोर दोनों लड़कियों की तलाश में जुटे हैं।
इसे भी पढ़ें

दबंगों के कहर से घर में कैद थीं महिलाएं, पुलिस कराया आजाद, गिरायी दबंगों की दीवार

 

घटना गोपीगंज कोतवाली अन्तर्गत बेहरोजपुर गंगा घाट की है। बेहरोजपुर गांव निवासी राजेश दुबे के बड़े भाई के लड़के की शादी बुधवार को थी। शादी वाले घर में रिश्तेदार और मेहमानों की भीड़ है। मंगलवार की सुबह के पहले पूरे घर में शादी की खुशियां बिखरी पड़ी थी। मंगलवार की सुबह छह बजे परिवार की लड़कियां गंगा घाट पर नहाने के लिये गयीं।
इसे भी पढ़ें

जहरील ताड़ी पीने से एक की मौत तीन युवतियों सहित 10 की हालत गंभीर

नहाने के दौरान राजेश दुबे की 18 साल की बेटी सेजल दुबे और उनके एक रिश्तेदार की बेटी 20 वर्षीय निधि दुबे निवासी बाबतपुर वाराणसी गंगा में डूब गयी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी। पुलिस गोताखोर बुलवाकर दोनों लड़कियों की तलाश में जुटी है। आस-पास के गंगा घाटों से भी गोताखोर बुलाए गए हैं।
By Mahesh Jaiswal

ट्रेंडिंग वीडियो