scriptMI vs RR के मैच के बाद google पर इन राज्यों में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Yashasvi jaiswal,देखें रिपोर्ट | IPL 2023 Yashasvi jaiswal was searched on google after MI vs RR match | Patrika News
भदोही

MI vs RR के मैच के बाद google पर इन राज्यों में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Yashasvi jaiswal,देखें रिपोर्ट

IPL 2023: राजस्थान रॉयल (RR) और मुम्बई इंडियंस (Mumbai Indians ) के बीच रविवार यानी 30 अप्रैल को खेला गया। इस मैच के बाद google पर ज्यादा इन राज्यों के लोगों ने यशस्वी जायसवाल के बारे में सर्च किया है।

भदोहीMay 02, 2023 / 03:56 pm

Shivam Shukla

yashasvi jaiswal

yashasvi jaiswal

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन का 42 वां मैच राजस्थान रॉयल (RR) और मुम्बई इंडियंस (Mumbai Indians ) के बीच रविवार यानी 30 अप्रैल को खेला गया। जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम ने राजस्थान रॉयल को 6 विकट से हरा दिया। राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए यशस्वी जयसवाल की शतकीय पारी की बदौलत 212 रन बनाए।
इस मैच के बाद सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यशस्वी जायसवाल का नाम ट्रेंड होने लगा। लोग इंटरनेट पर यशस्वी जायसवाल की स्टोरी, ऐज, फैमली, बर्थप्लेस और उस सिक्स के बारे में सर्च करने लगे जिसमें उन्होंने जोफ्रा आर्चर के पहले ओवर की दूसरी बॉल पर 94 मीटर का जोरदार सिक्स लगाया जो वानखेड़े स्टेडियम के बाहर जाकर गिरा। आइए जानते हैं कि इंटरनेट पर जायसवाल के बारे में किन राज्यों के लोगों ने सर्च किया।
yashasvi_qualification.jpg
Google इन चीजों के बारे में सबसे ज्यादा किया गया सर्च
Google trends
के मुताबिक सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च की जाने वाली क्यूरी में से राजस्थान रॉयल के सलामी बल्लेबाज yashasvi jaiswal,yashasvi jaiswal man of the match,yashasvi jaiswal education qualification, के बारे में भी सर्च किया गया है। यशस्वी जयसवाल ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 62 गेदों पर शतकीय पारी खेलते हुए 124 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 16 और 8 छक्के जड़े। IPL 2023 में इस युवा खिलाड़ी ने अब तक 9 मैचों में टोटल 428 रन अपने नाम किये हैं।
यह भी पढ़ें

यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया में मिल सकता है मौका, आईपीएल कर रहे अच्छा प्रदर्शन

google_yashavi.jpg
इन राज्यों के लोगों ने सबसे ज्यादा किया सर्च
गौरतलब है कि यशस्वी की तारीफ महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, राजस्थान रॉयल के हेड कोच कुमार संघाकारा समेत कई दिग्गज कर रहे हैं। उनके टीम डंडिया में डेब्यू की भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।सबसे ज्यादा इस खिलाड़ी के बैकग्राउंड के बारे में ओडिशा,त्रिपुरा,, राजस्थान दादर नागर हवेली और माहाराष्ट्र में सर्च किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो