scriptलोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने दिखाई ताकत, युवा क्रांति यात्रा के स्वागत में जुटे सैंकड़ों समर्थक | Congress Yuva Kranti yatra before 2019 Parliamentary election | Patrika News

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने दिखाई ताकत, युवा क्रांति यात्रा के स्वागत में जुटे सैंकड़ों समर्थक

locationभदोहीPublished: Jan 06, 2019 07:33:51 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

युवा कांग्रेस के प्रभारी विधायक आनंद शंकर सिंह जी ने कहा कि नोट बंदी आजाद इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला साबित हुआ।

Congress Yuva kranti yatra

कांग्रेस युवा क्रांति यात्रा

भदोही. लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस जोर- शोर से जुटी है । चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी की तरफ़ से निकाली गई युवा क्रांति यात्रा निकाली गई है, जो रविवार को गोपीगंज नगर पहुंची, जहां प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शामिल यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य नरेंद्र मोदी के जनविरोधी नीतियों जैसे राफेल डील में महा घोटाला और किसान एवं रोजगार नीति के विरोध में है। यात्रा 16 दिसंबर से कन्याकुमारी से प्रारंभ हुई है जो प्रत्येक राज्यों में होते हुए कश्मीर तक जाएगी और इसका समापन 30 जनवरी को दिल्ली में होगा।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवासन ने कहा कि अब पूरा हिंदुस्तान राहुल गांधी को उम्मीद की नजर से देख रहा है। पिछले साढ़े चार वर्षों में जिस तरह से देश की दुर्गति भाजपा ने की जिसकी वजह से देश को पीछे धकेलने का काम किया है, इन्हें जनता कभी भी माफ नहीं करेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी विधायक आनंद शंकर सिंह जी ने कहा कि नोट बंदी आजाद इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला साबित हुआ। हिंदुस्तान के प्रत्येक जिलों में आज नोटबंदी के दौरान भाजपा की का कार्यालय खुल गया ,इनका राष्ट्रीय कार्यालय कार्यालय सेवन स्टार होटल से भी उच्च क्वालिटी का बन चुका है जनता समझ चुकी है कि नोटबंदी से किसको फायदा हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी ने भदोही युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में लग जाएं घर – घर तक राहुल गांधी की नीतियों का पहुंचाने का कार्य करें । इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सिंह,राज बहादुर सिंह तनवीर अंसारी संतोष सिंह राजेंद्र दुबे राजन दुबे दीनानाथ दुबे राज बहादुर सिंह पंडित मिठाई लाल दुबे सुरेश मिश्रा देवनारायण यादव लोकसभा कोऑर्डिनेटर मोहम्मद नाजिम, समरजीत यादव, अमरजीत यादव संजय यादव वकार अंसारी संदीप गुप्ता लक्ष्मी शंकर चौबे करमचंद बिंद माबूद खान वाले अंसारी अजीत यादव मोहम्मद काशिफ साकिब अंसारी अरुण गौतम दिव्यांश दुबे विजय बघेल ,संजय यादव, त्रिलोकी बिंद सुरेश सिंह ,पवन प्रताप आदि लोग उपस्थित रहे।
BY- MAHESH JAISWAL

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो