scriptभदोही में चोटी कटवा की दहशत!, बहनों के साथ सो रही छात्रा की चोटी कटी | Choti Katwa Active in Bhadohi Girl Choti Cut During Sleep | Patrika News

भदोही में चोटी कटवा की दहशत!, बहनों के साथ सो रही छात्रा की चोटी कटी

locationभदोहीPublished: Aug 05, 2017 11:23:00 pm

यूपी के भदोही जिले में खम्हरिया इलाके में बहनों के साथ सो रही छात्रा की चोटी कटी। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने बताया शरारत, कहा अफवाह पर न दें ध्यान।

भदोही. चोटीकटवा की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। पूर्वांचल में गोरखपुर के बाद अब इसकी दहशत ने भदोही में दस्तक दी है। शनिवार की रात भदोही में घर में बहनों के साथ सो रही छात्रा की चोटी कट गई। इसके बाद तो हड़कम्प मच गया। जिसने भी सुना दहशत को और फैलाता ही गया। चर्चा बढ़ी तो लोगों में डर भी बढ़ता गया।
दरअसल मामला भदोही जिले के औराई थानाक्षेत्र के खम्हरिया इलाके की बतायी गयी है। जानकारी के मुताबिक खम्हरिया में एक छात्रा शनिवार की रात अपनी बहनों के साथ साई हुई थी। इसी दौरान उसे सिर पर कुछ हल्कापन महसूस हुआ। जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि उसकी चोटी बटी हुई है।
चोटी कटवा
IMAGE CREDIT: patrika
उसने अपनी बहन को तत्काल जगाया। बहनों ने जागकर जब कटी हुई चोटी देखी तो वह डर गयीं। इसके बाद तो वहां हड़कम्प मच गया। धीरे-धीरे देखते-देखते खबर आग की तरह फैल गई। बड़ी बात यह कि किसी ने भी किसी ऐसे को आते जाते नहीं देखा जिसपर यह शक हो कि उसी ने चोटी काटी है।
टीवी और अखबारों में लगातार चोटी कटवा की खबरें सुनने और पढ़ने के बाद लोगों के दिमाग में चोटीकटवा की जो दहशत अभी दबी हुई थी वह एकाएक इस घटना के बाद बढ़ गयी। हल्ला मचा कि भदोही में चोटीकटवा घुस गया है। चोटी कटवा की खबर जब पुलिस को मिली तो तत्काल मौके पर पहुंच गयी।
कटी हुई चोटी दिखाती लड़की
IMAGE CREDIT: patrika
पुलिस ने वहां पहुंचकर जांच की और इस घटना को फर्जी बताया। खुद एएसपी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने मामले को पूरी तरह से फर्जी बताया। एसएसपी के मुताबिक कटे हुए बालों का रंग युवती के सिर के बालों से मैच नहीं कर रहा था। उन्होंने इसे किसी की शरारत बताया।
बता दें कि इसके पहले गारखपुर के कैम्पियरगंज के एक गांव में पूर्वाचल में पहली चोटी काटने की घटना सामने आयी थी। सुबह जागने के बद किशोरी की चोटी बिस्तर पर कटी मिली थी। हालांकि पुलिस की पड़ताल में तंत्र-मंत्र का चक्कर सामने आया। पुलिस ने इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो