भदोही. यूपी के भदोही में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए।
सुबह सुबह जिला प्रशासन की ओर से सद़भावना दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें सूबे के श्रम आयुक्त व जनपद के नोडल अधिकारी अनिल कुमार के साथ अन्य अधिकारियों और खिलाडि़यों ने दौड़ में भाग लिया।
कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी ने झंडारोहण किया। वहीं कलेक्ट्रेट पर नोडल अधिकारी ने पौधरोपण करते हुए सेल्फी भी ली।
पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस जश्न के साथ मनाया जा रहा है। भदोही जनपद में देश की आजादी के इस दिन को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
15 अगस्त के मौके पर बड़े ही पैमाने पर पौधरोपण भी किया गया।
सुबह सुबह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित सद़भावना दौड़ में नोडल अधिकारी सहित जनपद के अन्य अधिकारी, खिलाड़ी और सम्मानित जनों ने भाग लिया।