घटना चोपना थाना क्षेत्र की ग्राम गोगई खाना की है। जहां की एक महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। पीड़ित महिला ने चोपना थाने में शक्तिगढ़ निवासी एक युवक पर रेप का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि 11 अक्टूबर को दिन के समय में शक्तिगढ़ से चोपना की ओर जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में शक्तिगढ़ निवासी कृष्णादास बाइक से आया।
लिफ्ट देने के बहाने बिठाया
आरोपी कृष्णादास ने महिला को देख अपनी बाइक रोक दी। उसके लिफ्ट देने के बहाने अपनी बाइक पर बैठाकर चोपना की ओर जाने लगा। इस दौरान आरोपी ने शक्तिगढ़ के पास में बाइक को रोककर नाले में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बारे में किसी को बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला घर पहुंचने के बाद अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी।

शनिवार को हुआ मामला दर्ज
महिला ने शनिवार को परिजनों के साथ में थाने पहुंचकर कृष्णादास के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। चोपना थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ में बलात्कार सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी की जल्दी ही गिरफ्तारी की जाएगी।

पैदल जा रही थी महिला
पीड़ित महिला का गोलई बुजुर्ग में मायका है। शुक्रवार को अपने ससुराल गोगई खापा से मायके गोलई बुजुर्ग जाने के लिए पैदल निकली थी। इसी दौरान रास्ते में बाइक से कृष्णा आया और गांव तक छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया। बाइक खराब होने के बहाने खड़ा कर दिया और नाले में ले जाकर दुष्कर्म किया।