scriptबैतूल में भाजपा का लहराया परचम २३ सीटे मिली, कांग्रेस १० सिमटी, निर्दलीयों का पत्ता साफ | BJP waved in Betul, got 23 seats, Congress was reduced to 10 | Patrika News
बेतुल

बैतूल में भाजपा का लहराया परचम २३ सीटे मिली, कांग्रेस १० सिमटी, निर्दलीयों का पत्ता साफ

नगरीय निकाय चुनाव में जहां शाहपुर में निर्दलीयों का कब्जा रहा और आमला में भाजपा-कांग्रेस बराबर रही। वहीं इसके उलट बैतूल में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। ३३ में से २३ सीटे भाजपा के खाते में गई है। जबकि कांग्रेस को १० सीटों में संतोष करना पड़ा।

बेतुलJul 17, 2022 / 01:25 pm

Devendra Karande

 नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को बैतूल से बड़ी जीत

Big victory for BJP from Betul in urban body elections

बैतूल। नगरीय निकाय चुनाव में जहां शाहपुर में निर्दलीयों का कब्जा रहा और आमला में भाजपा-कांग्रेस बराबर रही। वहीं इसके उलट बैतूल में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। ३३ में से २३ सीटे भाजपा के खाते में गई है। जबकि कांग्रेस को १० सीटों में संतोष करना पड़ा। वहीं इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों को सुपड़ा साफ हो गया। भाजपा में जीत को लेकर जश्न का माहौल देखा जा रहा है। कुछ प्रत्याशियों ने तो जीत के बाद जुलूस भी निकाल लिया।
सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुई मतगणना
नगरीय निकाय चुनाव के लिए जेएच कॉलेज में सुबह १०.३० बजे तक ईवीएम मशीन से मतगणना शुरू की गई। इसके पूर्व डाक मतपत्रों की गणना का काम हुआ। डाक मतपत्रों की गणना में कांग्रेस को सबसे ज्यादा वोट मिले थे लेकिन जैसे ही ईवीएम मशीनों से परिणाम सामने आना शुरू हुए तो भाजपा को एकतरफा बढ़त मिलना शुरू हो गई। महज ढ़ाई घंटे में ही मतगणना पूरी हो गई थी। विजयी प्रत्याशियों को शाम को प्रमाण-पत्रों का वितरण किया जाएगा। बैतूल में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर भाजपा में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शाहपुर और आमला को छोड़ दिया जाए तो बैतूल में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ नगर सरकार बनाएगी।
नगरीय निकाय चुनाव बैतूल के परिमाण
वार्ड प्रत्याशी पार्टी
१ किरण खातरकर भाजपा
२ नरेंद्र हरसुले भाजपा
३ संतोष भलावी भाजपा
४ कायम कवरे भाजपा
५ आभा श्रीवास्तव भाजपा
६ राजकुमार दीवान कांग्रेस
७ फरजाना सिराज खान कांग्रेस
८ कदीर खान कांग्रेस
९ अब्दुल नफीस कांग्रेस
१०. तरूण ठाकरे भाजपा
११ कल्पना कैलाश धोटे भाजपा
१२ राजेश पानकर भाजपा
१३ महेश राठौर भाजपा
१४ रजनी राजेश वर्मा भाजपा
१५ रघुनाथ लोखंडे भाजपा
१६ पार्वती बारस्कर भाजपा
१७ संतोष उमाशंकर दीवान कांग्रेस
१८ रेणुका पवन यादव भाजपा
१९ ओम प्रकाश दीवान कांग्रेस
२० वर्षा रमेश बारस्कर भाजपा
२१ शबीना बानो कांग्रेस
२२ नितेश परिहार भाजपा
२३ शोभा निरापुर भाजपा
२४ नंदनी तिवारी कांग्रेस
२५ अशोक नागले कांग्रेस
२६ विकास प्रधान भाजपा
२७ विजय जसूजा भाजपा
२८ आनंद प्रजापति भाजपा
२९ अर्चना गोविंद साहू कांग्रेस
३० सोमती समलू धुर्वे भाजपा
३१ शीला पिंटू महाले भाजपा
३२ ममता बबलू मालवी भाजपा
३३ अंजू राजू शर्मा भाजपा

Hindi News/ Betul / बैतूल में भाजपा का लहराया परचम २३ सीटे मिली, कांग्रेस १० सिमटी, निर्दलीयों का पत्ता साफ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो