scriptचार निकायों में 60 सीटों पर 37 में बीजेपी का कब्जा, 21 पर रही कांग्रेस, 2 सीटें निर्दलीयों के खाते में | BJP occupied 37 seats in 60 seats in four bodies, Congress on 21, 2 se | Patrika News
बेतुल

चार निकायों में 60 सीटों पर 37 में बीजेपी का कब्जा, 21 पर रही कांग्रेस, 2 सीटें निर्दलीयों के खाते में

नगरीय निकाय चुनाव के द्वितीय चरण में जिले के तीन निकाय मुलताई, भैंसदेही और बैतूलबाजार में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। जबकि घोड़ाडोंगरी में पहली बार हुए निकाय चुनाव में कांग्रेस को एकतरफा जीत मिली है। चार निकायों की कुल ६० सीटों पर भाजपा ने ३७ सीटों पर कब्जा रहा है। वहीं कांग्रेस २१ सीटें मिली है। जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में महज दो सीटे भर आई है।

बेतुलJul 20, 2022 / 12:43 pm

Devendra Karande

बैतूलबाजार, मुलताई और भैंसदेही में भाजपा को मिली बड़ी जीत

Big victory for BJP in Betul Bazar, Multai and Bhainsdehi

बैतूल। नगरीय निकाय चुनाव के द्वितीय चरण में जिले के तीन निकाय मुलताई, भैंसदेही और बैतूलबाजार में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। जबकि घोड़ाडोंगरी में पहली बार हुए निकाय चुनाव में कांग्रेस को एकतरफा जीत मिली है। चार निकायों की कुल ६० सीटों पर भाजपा ने ३७ सीटों पर कब्जा रहा है। वहीं कांग्रेस २१ सीटें मिली है। जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में महज दो सीटे भर आई है। घोड़ाडोंगरी के नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे हैं। पहली बार हुए निकाय चुनाव में यहां कांग्रेस प्रत्याशियों पर जनता ने भरोसा जताया है। यही स्थिति प्रथम चरण में नवगठित शाहपुर नगर परिषद के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों को मिली बढ़त के रूप में देखने को मिली थी। भाजपा प्रत्याशियों ने जीत के बाद सड़क पर उतरकर जश्न मनाया।
दो घंटों में हो गया जीत-हार का फैसला
जिले के चारों नगरीय निकायों में प्रत्याशियों के जीत-हार का फैसला महज दो घंटे में हो गया। सुबह ९ बजे मतगणना का काम डाक मतपत्रों की गणना के साथ शुरू हुआ। पौन घंटे में डाकमतों की गणना के बाद ईवीएम से गणना का काम शुरू हुआ। महज एक घंटे में ही सभी प्रत्याशियों के नजीते सामने आ गए। सबसे बड़ी जीत बैतूलबाजार में भाजपा को मिली है। यहां १५ सीटों में से १२ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की हैं जबकि कांग्रेस के खाते में महज ३ सीटें भर आई है। इसी प्रकार मुलताई में १५ सीटों में ९ भाजपा और ६ सीटों पर कांग्रेस का कब्जा रहा है। भैंसदेही में ११ सीटें भाजपा और ४ सीटों पर कांग्रेस का कब्जा रहा। सबसे बड़ा उलटफेर नवगठित नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में देखने को मिला है। यहां १५ सीटों में से ५ सीटों पर भाजपा और ८ सीटों पर कांग्रेस का कब्जा रहा है। जबकि २ सीटें निर्दलीय के खाते में आई है। घोड़ाडोंगरी में कांग्रेस को परिषद गठित किए जाने के लिए स्पष्ट बहुमत मिल गया है।
जीत के बाद निकाला जुलूस मनाया जश्न
जीत के बाद भाजपाईयों ने जुलूस निकालकर जश्न मनाया। ढोल-बाजों के साथ प्रत्याशी और उनके समर्थक जीत की खुशियां मनाते हुए देखे गए। वहीं घोड़ाडोंगरी में कांग्रेस की एकतरफा जीत होने पर कांग्रेसियों ने भी जमकर जश्न मनाया। बताया गया कि मतगणना शुरू होने के पूर्व ही समर्थकों की भीड़ मतगणना स्थल पर उमडऩा शुरू हो गई थी। जैसे-जैसे परिणामों की घोषणा हो रही थी समर्थकों का उत्साह भी बढ़ रहा था। जीत के बाद यह उत्साह जश्न में तब्दील हो गया। मतगणना पूरी होने के बाद सभी प्रत्याशियों को प्रमाण-पत्र जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए।

Hindi News/ Betul / चार निकायों में 60 सीटों पर 37 में बीजेपी का कब्जा, 21 पर रही कांग्रेस, 2 सीटें निर्दलीयों के खाते में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो