scriptप्रेम विवाह करने वाले युवक की कर दी हत्या | A man married to a love marriage was murdered | Patrika News

प्रेम विवाह करने वाले युवक की कर दी हत्या

locationबेतुलPublished: Aug 31, 2019 11:09:46 pm

Submitted by:

rakesh malviya

रात में घर से निकला था लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा था। ग्रामीणों ने सुबह उसका शव गांव के मुख्य तिराहे पर पानी की टंकी के पास पड़ा हुआ मिला

प्रेम विवाह करने वाले युवक की कर दी हत्या

प्रेम विवाह करने वाले युवक की कर दी हत्या

मुलताई. ग्राम हिवरखेड़ में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर से सिर कुचलकर एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस एवं एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करा के पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया हैै। हत्या की घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने बताया कि सुनील पिता बोन्दया गव्हाड़े उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी हिवरखेड़ हाल मुकाम नागपुर लगभग पांच दिन पूर्व अपने ससुराल आष्टा आया हुआ था जहां से वह शुक्रवार सुबह उसकी बहन कमलाबाई के घर हिवरखेड़ पहुंचा। बताया जाता है कि हिवरखेड़ में वह रात में घर से निकला था लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा था। ग्रामीणों ने सुबह उसका शव गांव के मुख्य तिराहे पर पानी की टंकी के पास पड़ा हुआ मिला। मृतक सुनील का सिर पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया था और पास ही हत्या में प्रयोग किया गया पत्थर भी पड़ा हुआ था। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई जिसके बाद मुलताई पुलिस सहित बैतूल से एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की गई। थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है तथा शीघ्र ही आरोपी को पकड़ा जाएगा। परिजनों के अनुसार मृतक सुनील ने कुछ वर्ष पूर्व आष्टा की युवती से प्रेम विवाह किया था तथा फिलहाल उसकी एक पुत्री भी है। मृतक के भाई अनिल गव्हाड़े निवासी सिरसावाड़ी ने बताया कि भाई की किस से रंजिश थी इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
थाना प्रभारी ने जताई रंजिश की संभावना
मामले में थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि मृतक कुछ वर्षों से नागपुर में रहकर राज मिस्त्री का कार्य कर रहा था। थाना प्रभारी के अनुसार मृतक पर हत्या का प्रकरण दर्ज है। पूर्व ही जेल से बाहर आया था। स्थिति को देखते हुए पुरानी किसी रंजिश को लेकर हत्या की संभावना लग रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात में हुए हत्या में एक बड़े पत्थर से युवक का सिर कुचल दिया है। इधर गांव में वारदात के बाद ग्रामीणों में भय व्याप्त है तथा कोई भी कुछ कहने से इनकार कर रहा है। पुलिस के अनुसार शीघ्र ही अज्ञात आरोपी को पकड़ा जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो