scriptBreaking: पति से हुआ विवाद तो ढाई साल की बेटी के साथ पत्नी ने लगाई फांसी, दोनों की मौत | Suicide case in Bemetara, Bemetara police | Patrika News

Breaking: पति से हुआ विवाद तो ढाई साल की बेटी के साथ पत्नी ने लगाई फांसी, दोनों की मौत

locationबेमेतराPublished: Feb 21, 2019 11:17:21 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

पति से विवाद के बाद ढाई साल की मासूम बेटी के साथ पत्नी की फांसी लगाने की घटना से पिरदा गांव में सनसनी फैल गई।

patrika

Breaking: पति से हुआ विवाद तो ढाई साल की बेटी के साथ पत्नी ने लगाई फांसी, दोनों की मौत

बेमेतरा. पति से विवाद के बाद ढाई साल की मासूम बेटी के साथ पत्नी की फांसी लगाने की घटना से पिरदा गांव में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार मामला बेरला थाना के ग्राम पिरदा की है। जहां बुधवार शाम तलाब किनारे पेड़ पर ग्राम हरदी निवासी महिला और उसकी बेटी की फंदे से लटकी लाश देखकर ग्रामीणों की आंखें फटी की फटी रह गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी।
पुलिस ने किया मर्ग कायम
सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि महिला ने पति से विवाद के चलते आत्महत्या किया है। महिला ने अपने घर से दो किलोमीटर दूर ग्राम पिरदा के तालाब किनारे खेत में अपने ढाई साल की बच्ची के साथ फांसी लगा कर जान दी है। दोनों की मौत पर पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया है।
नहीं हो पाया पीएम
पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान ग्राम हरदी निवासी माहि पाटिल, पति रमण पाटिल, बेटी तारणी पाटिल पिता रमण उम्र 2 साल 6 माह के रूप में की गई है। महिला और बच्ची का शव उतारने के बाद उसे पीएम के लिए बेमेतरा जिला चिकित्सालय भेजा गया था। बुधवार को महिला डॉक्टर नहीं होने के कारण शव का पीएम नहीं किया जा सका। आज दोनों का पीएम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो